पहले टी20 में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला, ईशान किशन को नहीं मिली प्लेइंग XI में जगह

त्रिनिदाद, जुलाई 29। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से जीतने के बाद टीम इंडिया आज से टी20 सीरीज का आगाज कर रही है। पहला टी20 मुकाबला त्रिनिदाद स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया को नियमित कप्तान रोहित शर्मा की टीम में वापसी हो रही है। उन्हें वनडे सीरीज में आराम दिया गया था। रोहित के अलावा आर अश्विन की भी लंबे समय के बाद टी20 सीरीज में वापसी हो रही है। आपको बता दें कि अश्विन 2021 टी20 वर्ल्ड कप में ही आखिरी बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे।

India vs West Indies

ऋषभ पंत करेंगे पारी की शुरुआत

रोहित के अलावा ऋषभ पंत भी अब टीम में आ गए हैं। उन्हें भी वनडे सीरीज में आराम दिया गया था। हैरानी वाली बात यह है कि ईशान किशन को वनडे के बाद टी20 की भी प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है। ईशान की जगह ऋषभ पंत को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल किया गया है। इसके अलावा टीम मैनेजमेंट की ओर से एक और हैरान कर देने वाला फैसला उस वक्त देखने को मिला, जब रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव पारी की शुरुआत करने आए। ऐसा माना जा रहा था कि रोहित के साथ ऋषभ पंत पारी की शुरुआत करेंगे।

भारत के अलावा वेस्टइंडीज में शिमरॉन हेटमायर की भी लंबे समय के बाद वापसी हुई है। 2022 में हेटमायर पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शिमरन हेटमायर, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, ओबेड मैकॉय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+