ऑस्ट्रेलिया ने बनाया टी20 का तूफानी रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज को हराकर काटा बवाल, बन गई इतिहास रचने वाली पहली टीम
West Indies vs Australia: वेस्टइंडीज दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए पांचवें टी20 मैच में जीत दर्ज करते हुए एक रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 3 विकेट से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही सीरीज समाप्त हो गई।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने के लिए बुलाया। ऑस्ट्रेलिया का यह निर्णय एकदम सही साबित हुआ, विंडीज ओपनर ब्रेंडन किंग, शाई हॉप जल्दी आउट होकर चले गए। उनके बाद केसी कार्टी भी महज 1 रन के निजी स्कोर पर चलते बने और टीम की स्थिति खराब हो गई।

यहां से रदरफोर्ड और हेटमायर ने मिलकर पारी आगे बढ़ाई। दोनों ने रन बनाए। रदरफोर्ड के बल्ले से 17 गेंदों में 35 रनों की पारी आई। उनके अलावा हेटमायर ने अर्धशतकीय पारी खेली, वह 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 31 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए।
होल्डर ने 20 और मैथ्यू फोर्ब ने 15 रनों की पारी खेली और वेस्टइंडीज की टीम 170 रनों तक जाकर आउट हो गई। ड्वारशुइस ने ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा नाथन एलिस के खाते में भी 2 विकेट आए।
ऑस्ट्रेलिया ने खराब शुरुआत के बाद जीता मैच
जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत रही, ग्लेन मैक्सवेल खाता खोने बिना आउट होकर चले गए। उनके बाद जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श क्रमशः 10 और 14 रन बनाकर चले गए। इस समय लग रहा था कि वेस्टइंडीज मुकाबला जीत लेगी।
यहां से कैमरन ग्रीन, टिम डेविड और मिचेल ओवेन की उपयोगी पारियों ने विंडीज का दिल तोड़ दिया। ग्रीन ने 32, डेविड ने 30, ओवेन ने 37 रनों की पारी खेल टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया। अंत में हार्डी ने नाबाद 28 रन बनाते हुए ऑस्ट्रेलिया को 17 ओवर में 3 विकेट से जीत दिला दी।
West Indies vs Australia: ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज में अनोखा रिकॉर्ड हासिल किया है, टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इसके बाद टी20 में 5-0 से जीत दर्ज की। दौरे पर बिना हारे 8-0 का आंकड़ा हासिल करने वाली पहली टीम बनकर ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास रच दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास रचते हुए वेस्टइंडीज को T20I सीरीज़ में 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया, जो किसी फुल-मेंबर देश के खिलाफ पहली बार हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications