'पैसे नहीं, मुझे 10-15 बल्ले ही दे दो', बड़ी टीम का हाल बेहाल, सचिन से मांगी पूर्व बॉलर ने मदद

नई दिल्ली, 6 अगस्त: वेस्टइंडीज में क्रिकेट की दुर्गति किसी से छुपी नहीं है। कैरीबियन वह क्षेत्र है जहां पर क्रिकेट 70-80 के दशक में बहुत ही ऊंचा खेल हुआ करता था और इसने क्रिकेट जगत के कुछ सबसे बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाजों को जन्म दिया। लेकिन अब वेस्टइंडीज क्रिकेट की हालत पतली हो चुकी है इसके कई खिलाड़ी T20 लीग में खेल कर अपना काम चलाते हैं। यहां टेस्ट क्रिकेट के साथ-साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट का ढांचा भी धराशाई होता जा रहा है।

 वेस्टइंडीज लंबे समय से पैसों की मार से जूझ रहा है

वेस्टइंडीज लंबे समय से पैसों की मार से जूझ रहा है

दरअसल क्रिकेट वेस्टइंडीज लंबे समय से पैसों की मार से जूझ रहा है और इसने खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच में बड़ी दरार को पैदा करने का काम भी किया है।

यह सही है कि पिछले कुछ सालों में चीजें मामूली तौर पर बेहतर जरूर हुई है लेकिन अभी भी क्रिकेट वेस्टइंडीज आदर्श वित्तीय स्थिरता को हासिल करने से कोसों दूर है। यह पैसों की तंगी ही है जिसने वेस्टइंडीज क्रिकेट में ग्रास रूट लेवल पर इस खेल को बहुत प्रभावित किया है।

 पूर्व तेज गेंदबाज विंसटन बेंजामिन ने मांगी मदद

पूर्व तेज गेंदबाज विंसटन बेंजामिन ने मांगी मदद

इस स्थिति में वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज विंसटन बेंजामिन ने भारत की बड़ी क्रिकेट हस्तियों से गुहार लगाई है। उनको लगता है कि शायद ऐसा करके कुछ मदद हासिल हो जाएगी।

यह हैरानी की बात यह है कि बेंजामिन जिस मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं वह क्रिकेट के किसी इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए नहीं बल्कि बहुत ही आधारभूत जरूरी चीजों को हासिल करने के लिए है। जैसे कि क्रिकेट का बल्ला और बाकी जरूरी साजो सामान; जिसको वे वेस्टइंडीज में उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रदान करना चाहते हैं।

बेंजामिन बहुत ही छोटी चीज की डिमांड कर रहे हैं

बेंजामिन बहुत ही छोटी चीज की डिमांड कर रहे हैं

इंडियन प्रीमियर लीग ने दुनियाभर के क्रिकेटरों को मोटा पैसा देने की गारंटी प्रदान की है। ऐसे में बेंजामिन बहुत ही छोटी चीज की डिमांड कर रहे हैं। बेंजामिन ने एक वीडियो में यह बात कही, जो अनुभवी खेल पत्रकार विमल कुमार ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की है।

आप कुछ सामान, 10-15 बल्ले ही दे दें

आप कुछ सामान, 10-15 बल्ले ही दे दें

वहां पर बेंजामिन कहते हैं कि, पहले हमारे पास एक टूर्नामेंट हुआ करता था, जो शारजाह में होता था और यह अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद खेल का काम करता था। मैं कोई फायदा नहीं चाहता। मैं केवल किसी से मदद की यह गुहार लगाता हूं कि आप कुछ सामान, 10-15 बल्ले ही दे दें, यही बहुत है। मुझे 20000 अमेरिकी डॉलर नहीं चाहिए। मुझे कुछ सामान चाहिए जो मैं युवाओं को दे सकूं। बस यही मैं मांग रहा हूं। बेंजामिन ने वेस्टइंडीज के लिए 21 टेस्ट मैच और 85 वन डे इंटरनेशनल खेलें। वे 1986 से 1995 तक सक्रिय रहे और 161 विकेट चटकाए

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कर दी है मदद

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कर दी है मदद

उन्होंने सचिन तेंदुलकर से रिक्वेस्ट की है और भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन द्वारा हाल ही में की गई मदद के लिए भी उनका शुक्रिया अदा किया है। बेंजामिन आगे कहते हैं, मिस्टर तेंदुलकर अगर आप उस स्थिति में है, तो क्या थोड़ी सहायता करेंगे? मुझसे संपर्क कीजिए।

और उसके बाद उन्होंने अपना फोन नंबर भी शेयर किया है।

वे कहते हैं, मैं अपने दोस्त मोहम्मद अजहरुद्दीन का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा कि उन्होंने मुझे कुछ सामान भेजे थे। आपको बधाई हो और आपका इस मदद के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। संपर्क में बने रहिए। जो कोई भी मदद करना चाहता है, वह कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+