भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का किया ऐलान, अगले महीनों दोनों टीमें खेलेंगी 3 T20, 3 ODI

West Indies India Tour: वेस्ट इंडीज की टीम अगले महीने भारत दौरे पर आ रही है। वेस्ट इंडीज की टीम भारत दौरे पर तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलेगी। अगले महीने होने वाले इस दौरे के लिए वेस्टइंडीज की ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

अहम बात है कि वेस्टइंडीज अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी के बिना ही भारत का दौरा करेगी। दरअसल वेस्टइंडीज की स्टार खिलाड़ी स्टेफनी टेयर चोट की वजह से टीम से बाहर हो गई हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम को उनके बिना ही भारत का दौरा करना पड़ेगा।

west indies

टीम की कप्तानी हेली मैथ्यूज करेंगी। पूर्व कप्तान डिएंड्रा डोट्टिन की से वनडे टीम में वापसी हो रही है। उन्होंने टी-20 विश्वकप में अपने खेल से हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। उन्होंने विश्वकप में सर्वाधिक छक्के लगाए थे। उन्होंने विश्वकप में 9 छक्के लगाए थे, जिसके बाद 2022 में उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया था। लेकिन एक बार फिर से दो साल के बाद उनकी वापसी हो रही है।

वेस्टइंडीज की टीम में आलियाह एलीने, शमिलिया कॉनेल, नेरिसा क्राफ्टन और उल्लेखनीय डिएंड्रा डॉटिन जैसी खिलाड़ी चुनौती के लिए तैयार हैं। एफी फ्लेचर, शबिका गजनबी, चिनेल हेनरी और जैदा जेम्स, कियाना जोसेफ, मैंडी मंगरू, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक और रशदा विलियम्स जैसे नए चेहरे मजबूत लाइनअप को पूरा करते हैं।

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज की शुरुआत टी20आई मैचों से होगी। सभी मैच मुंबई में खेले जाएंगे। पहला टी-20 मुकाबला 15 दिसंबर को होगा, उसके बाद दूसरा 17 दिसंबर को और तीसरा 19 दिसंबर को होगा। इसके बाद 22 दिसंबर से शुरू होने वाले वन डे इंटरनेशनल (ODI) के लिए दोनों टीमें वडोदरा पहुंचेंगी। तीनों वनडे मैच वडोदरा में ही खेले जाएंगे। पहले वनडे 22 दिसंबर तो दूसरा 24 और तीसरा 27 दिसंबर को खेला जाएगा।

हेली मैथ्यूज ने आगामी सीरीज के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "यह हमारी टीम के लिए दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के खिलाफ उनके ही घर में अपने कौशल का प्रदर्शन करने का एक शानदार अवसर है। हम चुनौती का इंतजार कर रहे हैं और कुछ सकारात्मक परिणामों के साथ घर लौटने की उम्मीद करते हैं।"

वेस्ट इंडीज टीम
हेली मैथ्यूज (कप्तान), आलियाह एलीने, शमिलिया कॉनेल, नेरिसा क्राफ्टन, डिएंड्रा डॉटिन, एफी फ्लेचर, शबिका गजनबी, चिनेल हेनरी और जैदा जेम्स, कियाना जोसेफ, मैंडी मंगरू, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक, रशदा विलियम्स

सीरीज शेड्यूल
पहला टी20- 15 दिसंबर, मुंबई
दूसरा टी20- 17 दिसंबर, मुंबई
तीसरा टी20- 19 दिसंबर मुंई
पहला वनडे- 22 दिसंबर, वडोदरा
दूसरा वनडे- 24 दिसंबर, वडोदरा
तीसरा वनडे- 27 दिसंबर, वडोदरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+