WI vs ENG Dream 11: इंग्लैंड-वेस्टइंडीज मैच के लिए ये है सबसे बेस्ट ड्रीम 11, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
West Indies vs England, 2nd ODI Match Prediction: पहले वनडे में मिली करारी शिक्सत के बाद इंग्लैंड की टीम आज वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच 6 दिसंबर को सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम एंटीगुआ में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जानते हैं आज की ड्रीम टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी कमाल कर सकते हैं।
कैरेबियाई टीम ने पहले मुकाबले में जोस बटलर की अगुवाई वाली टीम को हराया। इस जीत में विंडीज के कप्तान शाई होप की शानदार शतकीय पारी की अहम भूमिका रही, जिन्होंने अपनी टीम को बढ़त दिलाई। ऐसे में वेस्टइंडीज जीत की लय को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक होगा, वहीं इंग्लैंड वापसी करके सीरीज बराबर करने के लिए मैदान पर उतरेगा।

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए समान रूप से मददगार साबित होती है। हालांकि, खिलाड़ियों के लिए आते ही तेज खेलना घातक साबित हो सकता है, बल्लेबाज क्रीज पर धैर्य दिखाकर और सही समय पर शॉट लगाकर अपनी पारी को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकते हैं। उम्मीद है कि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा स्पिनरों को विकेट निकालने में आसानी होगी।
WI vs ENG: वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड संभावित प्लेइंग XI
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, एलिक अथानाजे, केसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारिया, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, ओशाने थॉमस
इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, विल जैक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, ब्रायडन कार्से, रेहान अहमद, गस एटकिंसन
WI vs ENG Dream 11: वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड मैच के लिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम
- विकेटकीपर: शाई होप, फिलिप साल्ट
- बल्लेबाज: शेमरॉन हेटमायर, हैरी ब्रूक, ब्रैंडन किंग, जैक क्रॉली
- ऑलराउंडर: सैम करन, विल जैक्स
- गेंदबाज: अल्जारी जोसेफ, रोमारियो शेफर्ड, ब्रायडन कार्से
- कप्तान: शाई होप
- उपकप्तान: फिल साल्ट
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज फुल स्क्वाड
इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट, विल जैक्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, ब्रायडन कार्से, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, टॉम हार्टले, जॉन टर्नर, मैथ्यू पॉट्स, ओली पोप।
वेस्टइंडीज टीम: एलिक अथानाजे, ब्रैंडन किंग, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, अल्ज़ारी जोसेफ, यानिक कारिया, गुडाकेश मोटी, ओशेन थॉमस, रोस्टन चेज़, केजर्न ओटले, मैथ्यू फोर्डे।












Click it and Unblock the Notifications