T20 World Cup 2007: जब भारत ने पाकिस्तान को किया चारों खाने चित, बॉल आउट के जरिए दी करारी शिकस्त, देखें Video

T20 World Cup 2007: क्या आपको याद है कि 2007 में आज ही के दिन सबसे रोमांचक बाउल-आउट मुकाबला हुआ था। जब भारत ने डरबन में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के पहले सीजन में बॉल आउट के जरिए पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। दोनों के बीच यह ग्रुप स्टेज का ऐतिहासिक मैच 14 सितंबर को खेला गया था, जिसकी यादें आज भी भारतीयों का सिर फक्र से ऊंचा कर देती हैं।

दरअसल, इस हाई-वोल्टेज मैच में पाकिस्तान को अंतिम दो गेंदों पर जीत के लिए एक रन की आवश्यक्ता थी, लेकिन पाक टीम एक रन बनाने में असफल रही, जिसके परिणामस्वरूप खेल टाई पर समाप्त हुआ। इसके बाद विजेता का निर्धारण करने के लिए बाउल-आउट का उपयोग किया गया था, जिसमें प्रत्येक टीम ने स्टंप गिराने के लिए पांच गेंदबाजों को नामांकित किया था।

 t20 world cup 2007

इस रोचक मुकाबले के लिए टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी ने पहली गेंद के लिए वीरेंद्र सहवाग को चुना। वीरेंद्र सहवाग ने जो गिल्लियां बिखेरीं उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से पहली गेंद यासिर अराफात ने फेंकी जोकि बुरी तरह से चूक जाते हैं। इसके बाद भारत को 1-0 की बढ़त मिल गई।

इसके बाद फिर इंडिया के गेंदबाज की बारी आती है और इस बार गेंद हरभजन सिंह के हाथ में होती है। भज्जी भी सीधे स्टंप पर हिट कर देते हैं। अब पाकिस्तान की ओर से दूसरे गेंदबाज उमर गुल आते हैं और वो भी स्टंप हिट किए बिना ही लौट जाते हैं। यहां भारत को 2-0 से बढ़त मिल जाती है।

भारत की ओर से आखिरी गेंदबाज रॉबिन उथप्पा आते हैं और आते ही छा भी जाते हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी गेंद से जो प्रहार किया उसके बाद गिल्लियां विकेट से दूर हवा में नजर आती हैं। वहीं जवाब में पाकिस्तान की ओर से शाहिद अफरीदी तीसरे नंबर पर आते हैं, लेकिन बाकी दो की तरह वो भी नाकाम साबित होते हैं। जिसके परिणामस्वरूप भारत को 3-0 से बॉल-आउट में शानदार जीत मिल जाती है।

इस जीत को भारतीय क्रिकेट में एमएस धोनी युग की शुरुआत माना गया, क्योंकि कप्तान ने इसके बाद कई बड़ी उपलब्धियों को हासिल किया, जिससे टीम को तीन आईसीसी खिताब मिले। बाउल-आउट से पहले मुख्य मुकाबले में, रॉबिन उथप्पा ने 39 गेंदों में शानदार 50 रन बनाकर भारत को 20 ओवरों में 141/9 के स्कोर तक पहुंचाया।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: वर्ल्ड कप में किसके नाम है सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड, देखें टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट

जवाब में पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक के अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान जीत की दहलीज (141 के स्कोर) पर था, जो आखिरी गेंद पर रनआउट के साथ समाप्त हो गया। एमएस धोनी की कप्तानी के नेतृत्व में एक युवा भारतीय टीम ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीतकर दुनिया को चौंका दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+