'ODI में 30 ओवर के बाद आए तो बढ़िया बैटिंग करेंगे सूर्यकुमार यादव', जाफर ने बताया इसका कारण

वसीम जाफर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी की तारीफ की जहां ये खिलाड़ी अच्छे 31 रन बनाकर आउट हो गया। जाफर ने बताया क्यों यादव 30 ओवर के बाद अधिक सफल हो सकते हैं।

Wasim Jaffer tell why Surykumar Yadav is better after 30 over in ODI format

सूर्यकुमार यादव जैसी प्रतिभा का बल्लेबाज अगर एक ही फॉर्मेट में सिमटकर रह गया तो नुकसान भारतीय क्रिकेट का होना है। उन पर टी20 बल्लेबाज होने का ठप्पा लगता जा रहा है जो हटाना बहुत जरूरी है। उनको मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा बनाया गया है जहां पहले वनडे मैच में वे अच्छे लगे लेकिन सेट होने के बाद 31 के स्कोर पर आउट भी हो गए। उनको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी जगह दी गई है जिसको लेकर लोगों का कहना है कि सरफराज को सूर्या से पहले चुन लेते तो बेहतर होता।

कुल मिलाकर यादव के पास खुद की काबिलियत को अलग फॉर्मेट में भी साबित करने का ये बढ़िया अवसर है। और भारत और मुंबई के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना है कि सूर्यकुमार यादव को 50 ओवर के प्रारूप की आदत पड़ने के लिए कुछ और मैचों की आवश्यकता है। उनके नाम पहले से ही तीन T20I शतक हैं। जाफर का मानना ​​है कि स्काई ने हाल ही में मुख्य रूप से टी20 पर फोकस किया है, इसलिए उन्हें 50 ओवर के प्रारूप में ढलने की जरूरत है।

जाफर ने कहा, "मुझे लगता है कि वह सिर्फ टी 20 प्रारूप खेलने के आदी हैं। वह जानते हैं कि टी20 क्रिकेट में ज्यादा समय नहीं है, लेकिन आपके पास 50 ओवरों में समय होता है, इसलिए उसे ये समझने की जरूरत है। उसने 50 ओवर का क्रिकेट ज्यादा नहीं खेला है, लेकिन कुछ और मैचों के बाद उसे इसकी आदत हो जाएगी।"

जाफर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में सूर्यकुमार की बल्लेबाजी रणनीति की तारीफ भी की। पर यादव को अभी टी20 की आदत है तो जाफर का मानना है कि अगर वे 30 ओवर के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे तो बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कई बार ज्यादा ओवर होना भी भ्रम पैदा करता है। ऐसे में आपको घरेलू क्रिकेट का अनुभव पार लगाता है। जाफर ने बताया कि सूर्यकुमार ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में नंबर 4 पर शानदार प्रदर्शन किया है और वह घरेलू क्रिकेट में इतना अनुभव रखते हैं कि 50 ओवर के क्रिकेट की आदत हो जाएगी।

Recommended Video

    Ind vs NZ: Team India लेगी New Zealand से बदला, पहले वनडे को तैयार | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+