'भारत की जीत पर पाकिस्तानी...,' श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद वसीम जाफर ने किया तीखा कटाक्ष

Asia Cup 2023: एशिया कप के सुपर 4 मैच में मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने पाकिस्तानी फैंस पर कटाक्ष किया है। दरअसल, रोहित शर्मा की टीम ने लगातार टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत के साथ फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

दरअसल, मंगलवार को भारत की जीत से पाकिस्तान को भी इनडायरेक्टली से फायदा हुआ, नहीं तो अंक तालिका में उनके लिए हालात और भी खराब हो सकते थे। बाबर आजम की टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए 14 सिंतबर को लंकाई टीम के खिलाफ अपना आखिरी सुपर 4 मैच बड़े अंतर से जीतना होगा।

ind vs pak

वसीम जाफर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट में लिखा कि पाकिस्तान के फैंस श्रीलंका के खिलाफ भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'कल 228 रनों से मिली करारी हार के बाद आज पाक फैंस भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं।'

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस बात से खुश हैं कि उनकी टीम को एक हाई-वोल्टेज मैच का मौका मिला, जिससे उन्हें सभी विभागों में चुनौती मिली। मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि, 'एक चुनौतीपूर्ण पिच पर इस तरह खेलना हमारे लिए एक अच्छा मैच था। हमें चुनौती मिली और यह अच्छा था। यह एक चुनौतीपूर्ण पिच थी और हम इस तरह की पिच पर और अधिक खेलना चाहते हैं। हमें अपनी हिम्मत बनाए रखी और अंत में हमने यह मैच बहुत अच्छी तरह से जीत लिया।'

चार विकेट लेने वाले कुलदीप यादव के बारे में रोहित ने कहा कि, 'कुलदीप पिछले एक साल से बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी लय पर काम किया। गेंद उनके हाथ से बहुत अच्छी तरह से निकल रही है।' फिलहाल, भारत का अगला मुकाबला शुक्रवार (15 सितंबर) को कोलंबो में बांग्लादेश से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+