ऋषभ पंत से कराओ ओपनिंग, वसीम जाफर ने धोनी की याद दिलाते हुए रोहित को दी ये नसीहत

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन किया जा चुका है। टीम चयन से पहले ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के नाम पर खूब चर्चाएं की जा रही थी। दिनेश कार्तिक का टीम में होना लगभग तय माना जा रहा था

नई दिल्ली, 13 सितंबर। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन किया जा चुका है। टीम चयन से पहले ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के नाम पर खूब चर्चाएं की जा रही थी। दिनेश कार्तिक का टीम में होना लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन ऋषभ पंत के टीम में होने पर संशय़ बना हुआ था। एशिया कप और टी-20 फॉर्मेट में पंत के रिकॉर्ड को देखते हुए उनकी जगह संजू सैमसन को टीम रखने की वकालत की जा रही थी।

ऋषभ पंत के पोजिशन पर सवाल

ऋषभ पंत के पोजिशन पर सवाल

हालांकि, सोमवार शाम को ऋषभ पंत को लेकर कंफ्यूजन खत्म हो गई और उन्हें वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह मिल गई। अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या ऋषभ पंत टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन पाएंगे। ऋषभ पंत एशिया कप में फिनिशर के रोल में फिसड्डी साबित रहे हैं। दिनेश कार्तिक के रूप में टीम के पास एक अनुभवी फिनिशर मौजूद है, ऐसे में पंत को अगर मौका दिया जाये तो वो खेलेंगे किस पोजिशन पर यह बड़ा सवाल है।

वसीम जाफर ने दी ओपनिंग कराने की सलाह

वसीम जाफर ने दी ओपनिंग कराने की सलाह

पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने ऋषभ पंत को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को ऋषभ पंत को बतौर ओपनर यूज करना चाहिए। जाफर के मुताबिक पंत बतौर ओपनर टी-20 में कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं। जाफर ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी का उदाहरण दिया, जिन्होंने 2013 में रोहित से ओपनिंग कराकर भारत को एक नया विस्फोटक ओपनर दिलाया था।

धोनी की तरह रोहित को लेना होगा बड़ा फैसला

धोनी की तरह रोहित को लेना होगा बड़ा फैसला

वसीम जाफर ने लिखा कि मुझे अब भी लगता है कि टी20 में हम पंत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देख सकते हैं। बशर्ते रोहित नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए ठीक हैं। जाफर ने कहा कि धोनी ने साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित को बतौर ओपनर आजमाया और उसका रिजल्ट हम सबके सामने हैं। अब वक्त आ गया है कि रोहित भी इस तरह का फैसला लेने का साहस दिखाये।

टी20 करियर में कुछ खास नहीं कर सके हैं पंत

टी20 करियर में कुछ खास नहीं कर सके हैं पंत

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का टी20 करियर अब तक बेहद साधरण रहा है। यही वजह है कि उनके टीम में होने पर कई दिग्गजों ने सवाल भी खड़े कर दिए हैं। हालांकि, पूर्व दिग्गज कप्तान सुनील गावस्कर ने पंत पर भरोसा बनाए रखा है। सुनील गावस्कर ने कहा कि वह पंत और कार्तिक दोनों को ही अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह देंगे। वहीं टीम के एलान के बाद कार्तिक ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की थी और कहा था कि सपने वाकई सच होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+