वसीम जाफर, निखिल चोपड़ा ने चुने T20 वर्ल्ड कप के लिए अपने विकेटकीपर

नई दिल्ली, 12 अप्रैल: भारतीय टीम टी 20 विश्व कप 2021 में अच्छा नहीं खेली और लीग स्टेज से बाहर हो गई। यह भारतीय टीम के लिए एक औसत अभियान था। अब टी20 वर्ल्ड कप का ही अगला संस्करण ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है, और क्रिकेट बिरादरी की नजर कुछ खिलाड़ियों पर जो मेगा इवेंट में अच्छा कर सकते हैं। इसी बारे में, पूर्व भारतीय क्रिकेटरों वसीम जाफर और निखिल चोपड़ा ने अपने खिलाड़ियों पर बात की। उन्होंने उन खिलाड़ियों पर बात की है जो वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग कर सकते हैं।

पहली पसंद केएल राहुल और फिर ऋषभ पंत

पहली पसंद केएल राहुल और फिर ऋषभ पंत

जाफर ने माना कि उनकी पहली पसंद केएल राहुल और फिर ऋषभ पंत होंगे। उन्होंने महसूस किया कि पंत इस आईपीएल में फॉर्म से बाहर हैं, लेकिन भारतीय टीम के लिए उनकी मैच जीतने की क्षमता के कारण टीम से बाहर नहीं हो सकते। फिर उन्होंने तीसरे विकल्प के रूप में दिनेश कार्तिक को चुना और इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के गदर काट रहे हैं।

दिनेश कार्तिक पर क्या बोले-

दिनेश कार्तिक पर क्या बोले-

जाफर ने 'नॉट जस्ट क्रिकेट' पर कहा, "मेरी पहली पसंद के विकेटकीपर केएल राहुल होंगे, यदि टीम केवल एक विकेटकीपर के साथ आगे बढ़ती है। दूसरे नंबर पर ऋषभ पंत होंगे, जिन्हें टीम से बाहर नहीं किया जा सकता क्योंकि वह भारतीय टीम के भविष्य के कप्तान हो सकते हैं। हालांकि, वह इस आईपीएल में अच्छी फॉर्म में नहीं रहे हैं, लेकिन टीम के लिए कई मैच जीते हैं। तीसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक होंगे। पंत और कार्तिक के बीच टक्कर का मामला होगा। मुझे लगता है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, क्योंकि कार्तिक के पास अच्छी फिटनेस है, और आप कार्तिक को इस तरह के फॉर्म से बाहर नहीं कर सकते हैं।"

निखिल चोपड़ा ने अपनी पसंद ये बताई

निखिल चोपड़ा ने अपनी पसंद ये बताई

चोपड़ा ने माना कि उनकी पसंद भी जाफर की तरह राहुल और पंत होंगे, क्योंकि वे टीम को एक अच्छा संतुलन प्रदान करते हैं।

चोपड़ा ने कहा, "केएल राहुल और ऋषभ पंत निश्चित रूप से मेरी पहली पसंद प्लेइंग इलेवन में हैं। यदि आप चोट के चलते अभी भी किसी अन्य विकल्प के बारे में सोचते हैं, तो वहां यह देखा जाएगा कि आप किस पॉजीशन पर अपने कीपर को देख रहे हैं। ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो पारी को सजाते हैं, या तूफानी अंदाज भी दिखाने वाले लोग मौजूद हैं। अगर सब ठीक रहता है तो राहुल और पंत आपके मैच विनर हैं और टीम को बैलेंस देते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+