वसीम अकरम को लेकर मीडिया में छपी 'तलाक' की बात, पत्नी का फूटा गुस्सा, खूब खरी खोटी सुनाई
Wasim Akram wife Shaneira: सोशल मीडिया अक्सर अफवाहें और गलत जानकारी फैल जाती है। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम से जुड़ी एक जानकारी तेजी से फैल रही है। जिस पर अकरम की पत्नी शानीरा अकरम ने अपना गुस्सा जाहिर किया। एक पोर्टल ने साल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान 'तलाकशुदा XI' टीम बनाई थी। जिसमें अकरम का नाम भी शामिल किया गया था।
इन खिलाड़ियों का नाम शामिल (Wasim Akram wife Shaneira)
इस पोस्ट को एक्स अकाउंट आउट ऑफ कॉन्टेक्स्ट क्रिकेट ने शेयर किया था, जिसमें रवि शास्त्री, जवागल श्रीनाथ, दिनेश कार्तिक और शिखर धवन सहित कई जाने-माने क्रिकेटरों की सूची थी, जो तलाक ले चुके हैं। इसके अलावा भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी टीम के "प्रभावशाली खिलाड़ी" के रूप में नामित किया गया था। हालांकि, इन नामों में अकरम का भी नाम शामिल था।

वसीम अकरम की पत्नी को आया गुस्सा
वसीम अकरम की पत्नी शानीरा को यह पोस्ट पसंद नहीं आया, क्योंकि पाकिस्तानी दिग्गज का उनसे तलाक नहीं हुआ है। शानीरा ने पोर्टल की इस हरकत पर नाराजगी जताई और गलत जानकारी देने के लिए उन्हें फटकार लगाई। उन्होंने X पर लिखा कि आप लोग वाकई 'आउट ऑफ कॉन्टेक्स्ट' हैं और मुझे जो दिख रहा है, उससे तो आप सही और विश्वसनीय जानकारी से भी बाहर हैं।
पहली पत्नी का हो चुका है निधन
दरअसल, वसीम अकरम ने कभी तलाक नहीं लिया है। 1995 में अकरम की पहली शादी हुमा से हुई थी। बीमारी की वजह से 2009 में हुमा का निधन हो गया था। जिसके बाद साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया की शानीरा से वसीम अकरम ने दूसरी शादी की। पिछले 12 सालों से एक-दूसरे के साथ ये कपल बेहद खुश रह रहे हैं।
दिनेश कार्तिक को बनाया गया कप्तान
इस डिवोर्स इलेवन वाली टीम में शिखर धवन, मोहम्मद अजहरुद्दीन, विनोद कांबली, रवि शास्त्री, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अनिल कुंबले, शेन वार्न, जवागल श्रीनाथ, मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल (इम्पैक्ट प्लेयर) के साथ वसीम अकरम को भी शामिल किया गया था। दिनेश कार्तिक को इस टीम का कप्तान बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications