वसीम अकरम ने बताया प्लान, कैसे विराट कोहली को आसानी से OUT किया जा सकता है

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। लगभग ढाई साल से किंग कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में कोई शतक नहीं लगाया है।

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। लगभग ढाई साल से किंग कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में कोई शतक नहीं लगाया है। इंटरनेशनल क्रिकेट तो दूर की बात आईपीएल में भी उनके बल्ले से कोई सैंकड़ा देखने को नहीं मिला। एक समय था, जब विराट का विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए एक सपने के पूरा होने जैसा होता था, लेकिन खराब फॉर्म के दौर में अब ऐसा नहीं है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और अपने जमाने के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) का एक बयान सामने आया है।

virat kohli

अकरम कैसे करते कोहली को आउट

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वसीम अकरम से यह सवाल किया गया कि विराट के खिलाफ अगर उन्हें गेंदबाजी का मौका मिलता, तो वह कैसे उनका विकेट लेते। 'टू बी ऑनेस्ट' शो पर वसीम ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ''अगर वह नंबर 3 या 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए आते तो मुझे उनके खिलाफ गेंदबाजी करने में काफी कॉन्फिडेन्स रहता। क्योंकि इसका मतलब टीम के दो विकेट गिर चुके हैं। अगर वह क्रीज पर नए होते हैं, तो मैं अटैक करता। मैं गेंद को मिडिल स्टम्प पर पिच कराता और फिर बाहर की ओर स्विंग कराता, उनके करीब। अगर यह काम ना करता तो मैं प्लान B पर स्विच कर लेता।''

क्या होता वसीम अकरम का प्लान B

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने आगे कहा, 'मैं बाउंसर गेंद फेंकता और फील्डर को डीप में रखता और फिर उसको वापस भेज देता, इस तरह की चीजें करके मैं उसे आउट कर लेता।'' वसीम अकरम पाकिस्तान के महान खिलाड़ियों में से रहे। उन्होंने 356 वनडे मैचों में 23.52 की औसत से कुल 502 विकेट चटकाए। इस फॉर्मेट में 500 विकेट लेने वाले वह दुनिया के पहले गेंदबाज भी थे।

104 टेस्ट मैचों में वसीम के नाम पर 23.62 की औसत से कुल 414 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। हाल ही में एक चैरिटी मैच के दौरान वसीम अकरम ने अपनी सटीक यॉर्कर पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आर्थटन का विकेट भी अपने नाम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+