IPL: सूर्यकुमार के बैटिंग ऑर्डर को लेकर सहवाग ने दिया बड़ा बयान, बताया किस स्थायी नंबर पर करनी चाहिए बल्लेबाजी
IPL 2023: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईपीएल में धीमे शुरूआत के बाद अब रफ्तार पकड़ चुके है, यही कारण है कि सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

IPL 2023: आईपीएल में मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला अब गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट रहा है। मिस्टर 360 ने अब तक के 12 मैचों में 43.54 के औसत और 190.83 के स्ट्राइक रेट से 479 रन बनाए हैं। इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि सूर्यकुमार यादव को आईपीएल में मुंबई के लिए नंबर 3 पर स्थायी बल्लेबाज होना चाहिए।
दरअसल, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ने अपने आईपीएल 2023 सीजन की शुरूआत खराब फॉर्म के साथ की थी, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा है, उन्होंने अपनी लय को फिर से पा लिया। सूर्यकुमार वर्तमान में आईपीएल 2023 में सबसे अधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 12 मैचों में चार अर्धशतक और एक शतक के साथ 479 रन बनाए हैं। यादव ने 12 मई को अपना पहला आईपीएल शतक लगाया, जब उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 103 रन बनाए। सहवाग ने कहा कि सूर्यकुमार को हाल में जिस फॉर्म में हैं उसे देखते हुए उन्हें और गेंदों का सामना करना चाहिए।
सहवाग ने स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव पर बीातचीत करते हुए कहा कि, 'स्काई, मुंबई इंडियंस के लिए स्थायी नंबर 3 हो सकते हैं, क्योंकि वह गति और स्पिन के अच्छे खिलाड़ी हैं।
हरभजन सिंह ने की एमआई की प्रशंसा
इस बीच, हरभजन सिंह ने जोरदार वापसी करने के लिए मुंबई स्थित फ्रेंचाइजी की प्रशंसा की। MI ने अपने अभियान की शुरुआत दो हार के साथ की थी, लेकिन अब उसके पास शीर्ष दो में रहने और क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस का सामना करने का मौका है।
हरभजन ने कहा कि, 'मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर साबित कर दिया है, यह एक चैंपियन टीम है और यह जानती है कि कैसे मजबूती से वापस आना है। आईपीएल के शुरूआती मैच में हारने के बाद लोग इस एमआई की गिनती नहीं कर रहे थे, लेकिन एक बार जब यह वापस जीतने वाले ट्रैक पर आ चुकी है।
मुंबई और लखनऊ के बीच मुकाबला आज
यदि एमआई शेष दो गेम जीतता है, तो उसे 18 अंक मिलेंगे। जीटी के पास पहले से ही 18 अंक हैं। ऐसे में इतने अंक प्राप्त करने के लिए एमआई को छोड़कर और कोई अन्य टीम सक्षम नहीं होगी। एमआई का अंतिम लीग मैच मंगलवार, 16 मई को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में क्रुणाल पांड्या की लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है।












Click it and Unblock the Notifications