Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'उसे हर हाल में बताना चाहिये दोषी का नाम', IPL 2013 में हुए विवाद पर सहवाग ने चहल को लेकर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शुक्रवार को अपने आईपीएल करियर से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है। दरअसल युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से शेयर किये गये एक वीडियो में आईपीएल 2013 की एक घटना का खुलासा किया है जिसमें उन्होंने मैच के बाद हुई पार्टी में अपने साथ हुई उस घटना का जिक्र किया जहां पर मरने से वो बाल-बाल बचे थे। अब इस घटना को लेकर पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

IPL 2022

सहवाग का मानना है कि युजवेंद्र चहल को इस घटना में दोषी खिलाड़ी के नाम का खुलासा करना चाहिये ताकि आईपीएल में दोबारा कभी ऐसी घटना देखने को न मिले। सहवाग ने इस पूरी घटना को खतरनाक बताते हुए कहा कि इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।

और पढ़ें: क्या IPL 2022 के दम पर T20 विश्वकप में जगह बनायेंगे दिनेश कार्तिक, रवि शास्त्री ने दिया जवाब

बाल-बाल बची युजवेंद्र चहल की जान

बाल-बाल बची युजवेंद्र चहल की जान

उल्लेखनीय है कि इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में युजवेंद्र चहल मुंबई इंडिंयस की ओर से खेलते हुए नजर आये थे, जिसके एक मैच के बाद होटल में आयोजित की गई पोस्ट मैच पार्टी में वो दोनों टीमों के खिलाड़ी के साथ लुत्फ उठा रहे थे। इस पार्टी के दौरान एक खिलाड़ी ने कुछ ज्यादा शराब पी ली थी और वो उन्हें लेकर बालकनी में गया। जहां पर उसने चहल का गला पकड़ कर 15वें फ्लोर की बालकनी से नीचे लटका दिया। इस दौरान चहल ने उस खिलाड़ी के गले के पीछे से अपने दोनों हाथ फंसा लिये ताकि नीचे न गिरे। इस दौरान कुछ और खिलाड़ी वहां पर आ गये और चहल को उस स्थिति से बाहर निकाला।

सहवाग ने कहा नाम बताना जरूरी

सहवाग ने कहा नाम बताना जरूरी

सहवाग ने इस बात पर अपनी राय देते हुए कहा कि रूह कंपा देने वाली इस घटना को हल्के में नहीं लिया जा सकता और चहल को उस प्लेयर का नाम बताना चाहिये जो इस घटना में शामिल था ताकि उस खिलाड़ी के ऊपर एक्शन लिया जा सके और सबको पता चल सके कि उसके खिलाफ क्या एक्शन लिया गया।

सहवाग ने अपने ट्विटर हैंडल पर बात करते हुए कहा,'यह जरूरी है कि उस खिलाड़ी के नाम का खुलासा किया जाये ताकि इस बात का पता चल सके कि नशे की हालत में वो हरकत करने वाला वो खिलाड़ी कौन था। अगर यह सच है इसे मजाक में नहीं उड़ाया जा सकता, यह जानना जरूरी है कि क्या हुआ था और घटना की गंभीरता को समझते हुए वहां पर क्या एक्शन लिया गया था।'

फैन्स कर रहे हैं एक्शन लेने की मांग

फैन्स कर रहे हैं एक्शन लेने की मांग

गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल की इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद फैन्स इस खिलाड़ी से उस प्लेयर का नाम बताने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस की ओर से उस खिलाड़ी पर लिये गये एक्शन की भी जानकारी देने की मांग कर रहे हैं, ताकि पता चल सके कि इतनी गंभीर घटना का मुंबई इंडियंस ने कैसे निपटारा किया।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम ने युजवेंद्र चहल को 10 लाख रुपये के बेस प्राइस में अपने खेमे में शामिल किया था, जिसके बाद आरसीबी की टीम ने अपने खेमे में शामिल कर लिया। यहां पर 6 सीजन तक अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया और वो राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिये इस खेमे में खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+