वीरेंद्र सहवाग ने पीएम नरेंद्र मोदी को बनाया निशाना, एक्स पर आलोचना कर हटाया पोस्ट, फैन्स ने क्रिकेटर को लताड़ा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने स्टाफ के एक सदस्य और शेयर बाजार से जुड़ी स्थिति पर प्रतिक्रिया दी। सहवाग ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया और बाद में इसे हटा दिया। पूर्व क्रिकेटर ने पीएम नरेंद्र मोदी के पुराने ट्वीट को कोट कर सवाल पूछा और उनके ऊपर कटाक्ष भी किया।
सहवाग ने लिखा कि मेरे स्टाफ का एक सदस्य मोदी का कट्टर समर्थक है, उन्होंने जमीन बेचकर करीबन 1 करोड़ रुपये हासिल किये और केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक के शेयरों में 80 लाख रुपये लगाए। इन बैंकों को पीएम मोदी ने जून में एक सोशल मीडिया पोस्ट में हाईलाइट किया था। दुर्भाग्य से यह वित्तीय उद्यम उम्मीद के मुताबिक नहीं चला और निवेश का मूल्य तीन महीनों के भीतर 20% से अधिक गिर गया।

इन बैंकों के शेयर की कीमतों में गिरावट अप्रत्याशित थी, खासकर तब जब इसी अवधि के दौरान कुल मिलाकर निफ्टी इंडेक्स में 10% की वृद्धि देखी गई। इस विसंगति के कारण सहवाग ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर अपनी चिंता व्यक्त की, जिसमें उन्होंने सवाल उठाया कि बाजार में समग्र सुधार के बावजूद शेयर अपने मूल्य को वापस पाने में विफल क्यों रहे।
पीएम मोदी ने जून में ही इन बैंकों की तारीफ वाला एक पोस्ट किया था। सहवाग ने इसे आधार बनाते हुए अपने स्टाफ सदस्य के शेयरों की गिरती कीमतों को लेकर सवाल किया था। हालांकि सहवाग ने अपना पोस्ट हटा लिया लेकिन फैन्स ने उनकी खिंचाई कर दी और कहा कि जब रीढ़ ही नहीं है तो पोस्ट करते क्यों हो? डिलीट पोस्ट देखकर फैन्स भी भड़क गए।
सहवाग के ऊपर राजनीति करने का आरोप भी लगा है क्योंकि पीएम के पुराने पोस्ट को उन्होंने निकाला था। उनके इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अनिरुद्ध चौधरी के पक्ष में चुनावी प्रचार देखने को मिला है। उनके पक्ष में सहवाग ने स्टोरी पोस्ट की है।












Click it and Unblock the Notifications