'सर, दो ही हाथ हैं,' कानपुर में होटल स्टाफ से विराट कोहली ने क्यों कही ये बात? जमकर वायरल हो रहा रिएक्शन
India vs Bangladesh, 2nd Test: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले कानपुर पहुंचे। होटल में लोगों की भारी भीड़ ने कोहली का स्वागत किया, साथ ही स्टाफ के सदस्य भी क्रिकेट के इस दिग्गज से मिलने और उनका अभिवादन करने के लिए कतार में खड़े थे।
विराट कोहली जैसे स्टार क्रिकेटरों को देखने के लिए इतने सारे लोगों का इकट्ठा होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन कई बार खिलाड़ियों को लोगों की भीड़ देखकर असहज महसूस होता है। विराट को कानपुर होटल में पहुंचने पर ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा।

'सर, मेरे पास केवल दो हाथ हैं'
कोहली का एक हैरान करने वाला रिएक्शन उस वक्त देखने को मिली जब होटल के एक स्टाफ सदस्य ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया, जबकि दूसरे ने उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की। क्रिकेटर ने स्टाफ के एक सदस्य को यह कहकर हैरान कर दिया कि 'सर, मेरे पास केवल दो हाथ हैं।' इसके बाद विराट सभी को धन्यवाद कहते हुए क्राउड से दूर चले गए। चेपक में पहले टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को 280 रनों से हराया, जिसमें विराट का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।
चेन्नई में नहीं चला विराट कोहली का बल्ला
चेन्नई में कोहली का बल्ला ठीक-ठाक नहीं चला, उन्होंने दोनों पारियों में 6 और 17 रन बनाए। उन्होंने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद और फिर दूसरी पारी में स्पिनर मेहदी हसन मिराज के हाथों अपना विकेट गंवाया।
गंभीर का कार्यकाल विजयी नोट पर शुरू
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और विकेटकीपर ऋषभ पंत भी विराट के साथ कानपुर में टीम होटल पहुंचे। टेस्ट प्रारूप में मुख्य कोच के रूप में गंभीर का कार्यकाल विजयी नोट पर शुरू हुआ। भारत के मुख्य कोच के रूप में अपने पहले टेस्ट मैच में, मेजबान टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 280 रनों की शानदार जीत दर्ज की।
ये भी पढ़िए- IND vs BAN: क्या दूसरे टेस्ट में सीरीज ड्रॉ कर पाएगी बांग्लादेश? एक्शन से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
पंत ने दूसरी पारी में शानदार 109 रनों की पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी वापसी की घोषणा की। उनके आक्रामक स्ट्रोक ने बांग्लादेश के गेंदबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं, जिससे भारतीय फैंस में पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने पहली पारी में 52 गेंदों पर 39 रन बनाकर शानदार शुरुआत की। उन्होंने फॉर्म में चल रहे हसन महमूद के हाथों अपना विकेट गंवा दिया।












Click it and Unblock the Notifications