Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई मैच जिताऊ पारी को किया याद, कहा- क्या शाम थी वो

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब बांग्लादेश दौरे पर खेलते हुए नजर आएंगे। बांग्लादेश टूर की शुरुआत 4 दिसंबर से होगी। कोहली टी20 विश्व कप में शानदार लय में नजर आए थे। ऐसे में उनके प्रशंसकों को उनसे उम्मीदें हैं कि बांग्लादेश में भी उनकी यह लय जारी रहेगी। टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे और उन्होंने कई अहम पारियां अपनी टीम के लिए खेली थीं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई उनकी पारी हर क्रिकेटप्रेमी के दिल में घर कर गई थी। खुद विराट कोहली भी अपनी उस पारी को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं।

कोहली ने 23 अक्टूबर 2022 को किया याद

कोहली ने 23 अक्टूबर 2022 को किया याद

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर 23 अक्टूबर 2022 को पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई अपनी उस शानदार पारी को याद किया है। कोहली ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो के साथ कैप्शन में कोहली ने लिखा है, "23 अक्टूबर 2022 मेरे दिल में हमेशा खास रहेगा। इससे पहले किसी भी गेम में इस तरह की एनर्जी महसूस नहीं हुई थी, वो क्या शानदार शाम थी।"

कोहली ने खेली थी ऐतिहासिक और यादगार पारी

कोहली ने खेली थी ऐतिहासिक और यादगार पारी

आपको बता दें कि टी20 विश्व कप के पहले ही मैच में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से थे। मेलबर्न में 23 अक्टूबर 2022 को भारत-पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिला था। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से मात दे दी थी। इस जीत के हीरो विराट कोहली ही रहे थे। उन्होंने इस मैच में 82 रन की नाबाद पारी खेली थी।

हार्दिक के साथ मिल की थी साझेदारी

हार्दिक के साथ मिल की थी साझेदारी

इस ऐतिहासिक और यादगार पारी में कोहली ने 6 चौके और 4 छक्के जड़े थे। सबसे खास बात यह है कि कोहली उस वक्त क्रीज पर डटकर खड़े थे, जब भारत के विकेट लगातार गिर रहे थे। उन्होंने एक छोर को संभाले रखा और फिर हार्दिक के साथ मिलकर टीम को जीत की दहलीज पर ले गए। भारत ने इस मैच में पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+