Virat Kohli First Car: विराट कोहली की पेट्रोल कार में किसने भरवा दिया था डीजल? खुद किया शॉकिंग खुलासा

Virat Kohli First Car: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार खेल प्रदर्शन को लेकर तो बहुत सुर्खियां बटोरी हैं। इसके अलावा पूर्व कप्तान अपनी लैविश लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। इस बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जोकि फैंस के बीच पसंद भी किया जा रहा है, जिसमें वो अपनी पहली कार के प्रति अटूट प्रेम का एक दिलचस्प किस्सा शेयर करते नजर आ रहे हैं।

विराट कोहली को पहली कार से था खास लगाव
विराट कोहली खेल के अलावा लग्जरी कारों में अपनी रुचि के लिए भी जाने जाते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के पास एक से बढ़कर एक महंगी कारों का कलेक्शन है, जिसमें ऑडी जैसे ब्रांड शामिल हैं, कारों के लिए कोहली का जुनून उनकी पहली महत्वपूर्ण खरीद, टाटा सफारी से जुड़ा है, जो उनके जीवन में एक मील का पत्थर साबित हुई, जो क्रिकेट में उनकी सफलता को दर्शाती है।

Virat Kohli and Jatin Sapru

स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू में कोहली ने अपनी पहली कार के पीछे की कहानी का मजेदार किस्सा शेयर किया। क्रिकेट में काफी सफलता हासिल करने के बाद, उन्होंने टाटा सफारी डिकोर खरीदने का फैसला किया। उन्हें इस कार के बढ़ते क्रेज ने काफी आकर्षित किया। सफारी की विशेषताएं उन्हें और उनके भाई को पसंद आईं, जिन्होंने मिलकर इसे खरीदने का फैसला किया।

कोहली ने बताया क्यों खरीदी टाटा सफारी
कोहली ने बताया कि, 'मैंने जो खुद पहली कार खरीदी थी, वो थी सफारी। सफारी उस समय भाईसाहब ऐसी गाड़ी थी कि जो रोड़ पर चलेगी तो जो सामने से आ रहे हैं, वो अपने आप ही साइड हो जाएंगे। ये मोटिवेशन थी हमारी सफारी खरीदने के पीछे। हमें इससे बिलकुल मतलब नहीं था कि ये गाड़ी अच्छी चलती है, या स्पेस है। बस मतलब था, तो इससे कि जब ये चलती है न तो लोग हट जाते हैं।'

ये भी पढ़ें- IND vs BAN: जब टीम इंडिया का ये स्टार क्रिकेटर खुद ढूंढने लगा बॉल, क्या Photo देखकर बता सकते हैं नाम?

विराट कोहली के भाई ने कर दी थी गलती
विराट कोहली ने कहा कि, 'हमारा रेग्यूलर था कार कुंज, वेस्ट पंजाबी बाग में होता था। वहां, हमने सिस्टम लगवाया प्रॉपर। मुझे अभी भी याद है, हमारी डीजल गाड़ी थी। सिस्टम लगवाया, हम घूम रहे हैं, जा रहे हैं। मेरे भाई खो गए। हम पेट्रोल पंप पर पहुंचे और मेरे भाई ने पेट्रोल पंप के लड़के से कहा कि टंकी फुल कर दे। अब ये नहीं बताया कि किससे। डीजल कार में पेट्रोल भरवा दिया। हम पेट्रोल पंप से निकले और गाड़ी झटके देने लगी। तो मुझे लगा कि गाड़ी खराब है। फिर मैंने उससे पूछा तूने क्या भरवाया। फिर उसने कहा कि अरे यार ये तो डीजल गाड़ी है मैंने पेट्रोल भरवा दिया. फिर हमना पूरा टैंक खाली करवाया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+