IND vs BAN: जब टीम इंडिया का ये स्टार क्रिकेटर खुद ढूंढने लगा बॉल, क्या Photo देखकर बता सकते हैं नाम?

T20 WC 2024: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 अब उस रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है, जहां हर मुकाबले में आपको मनोरंजन के साथ उत्साह और यादगार पलों की ट्रिपल डोज मिलना लगभग तय है, और ये उत्साह तब और चरम पर पहुंच जाता है, जब सामने टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर मैदान पर हों। ऐसा ही कुछ खास नजारा उस वक्त देखने को मिला जब भारत और बांग्लादेश का सुपर-8 मैच खेला जा रहा था।

फैंस को पसंद आई स्टार क्रिकेटर की ये वीडियो
दरअसल, टीम इंडिया के एक दिग्गज खिलाड़ी ने 22 जून को बांग्लादेश के खिलाफ कुछ ऐसा किया जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए, और उन्हें गली क्रिकेट की याद आ गई। मैच के दौरान सीमा रेखा के पार गेंद की तलाश करते स्टार क्रिकेटर की अब कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जोकि फैंस के बीच काफी पसंद भी की जा रही हैं।

virat kohli

मैच की दूसरी पारी में दिखा खास नजारा
एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड में सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम ने इस सुपर 8 क्लैश की मेजबानी की। यह दिलचस्प पल मैच की दूसरी पारी के दौरान तब हुआ जब बांग्लादेश के बल्लेबाज रिशाद हुसैन ने 17वें ओवर के अंत में डीप मिड-विकेट क्षेत्र में छक्का लगाया। इस दौरान विराट कोहली सीमा रेखा के पार गेंद की तलाश में होर्डिंग्स के पास चले गए। खोजते समय, कोहली पोडियम के नीचे रेंगते हुए गेंद को ढूंढ़ने में सफल रहे।

इस मैच की बात करें तो भारत ने 2024 टी20 विश्व कप के सुपर 8 क्लैश में बांग्लादेश को 50 रनों से हरा दिया। टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 196/5 का स्कोर बनाया। बल्लेबाजी यूनिट ने सामूहिक रूप से प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में मदद की। हार्दिक पांड्या ने 27 गेंदों में नाबाद अर्धशतक बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 से बाहर हो गया ऑस्ट्रेलिया? अफगानिस्तान की जीत के बाद बदल गया Semi-Final का समीकरण

कुलदीप यादव (3/19), जसप्रीत बुमराह (2/13) और अर्शदीप सिंह (2/30) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को 146 रनों पर रोक दिया और अपनी टीम को 50 रनों से मैच जीतने में मदद की। लगातार दो जीत के साथ, भारत अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के करीब है, जबकि बांग्लादेश दो हार के बाद बाहर होने के कगार पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+