विराट कोहली के 100वें टेस्ट की मेजबानी करेगा ये मैदान, जोरशोर से चल रही हैं तैयारियां

नई दिल्ली, फरवरी 08। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्टेडियम मोहाली में खेलेंगे। हालांकि अभी तक ये खबरें थी कि विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के शेड्यूल में बदलाव किया है। अब नए शेड्यूल के मुताबिक, भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 3 से 7 मार्च के बीच पंजाब के मोहाली स्टेडियम में खेला जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ 100वां टेस्ट खेलेंगे कोहली?

श्रीलंका के खिलाफ 100वां टेस्ट खेलेंगे कोहली?

क्रिकबज की खबर के मुताबिक, भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत लखनऊ में पहले टी20 से होगी, जो 24 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और तीसरा टी20 मैच धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को खेला जाएगा।

3 मार्च से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

3 मार्च से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

धर्मशाला से निकल भारत और श्रीलंका की टीमें मोहाली जाएंगी, जहां 3 से 7 मार्च तक पहला टेस्ट खेला जाएगा। ये मैच कोहली का 100वां टेस्ट हो सकता है, अगर कोहली ये मैच खेलते हैं। दूसरा और अंतिम टेस्ट 12 से 16 मार्च तक बैंगलोर में होगा। हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि चिन्नास्वामी टेस्ट डे-नाइट होगा या नहीं।

विराट कोहली का टेस्ट करियर

विराट कोहली का टेस्ट करियर

आपको बता दें कि विराट कोहली 99वें टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसकी 168 पारियों में कोहली 7962 रन बना चुके हैं, जिसमें कोहली के 27 शतक और 28 अर्द्धशतक हैं। टेस्ट करियर में कोहली का औसत 50.39 का है। वहीं 254 उनका सर्वोच्च स्कोर है।

ये भी पढ़ें: IND vs WI : भारत के 2 खिलाड़ियों ने दी कोरोना को मात, एक अभी भी है संक्रमित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+