IND vs WI : कोहली का साथ नहीं दे रही किस्मत, 3 मैचों में बना सके सिर्फ इतने रन

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अभी तक शतक का सूखा समाप्त नहीं कर पाए हैं। वह नवंबर 2019 के बाद से कोई भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगा सके। पिछले साल हुए आईसीसी टी20 विश्व कप की समाप्ति के बाद कोहली ने टी20आई की कप्तानी छोड़ दी थी। फिर उन्हें बीसीसीआई द्वारा वनडे टीम की कप्तानी से भी हटा दिया गया। इसके बाद साउथ अफ्रीका दाैरे पर 1-2 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद ही कोहली ने खुद टेस्ट कप्तानी भी छोड़ दी। उम्मीद थी कि कप्तानी का बोझ हटने के बाद कोहली लय में दिखेंगे, लेकिन विंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में वह फ्लाॅप साबित हुए।

 Virat Kohli

कोहली की किस्मत अभी भी साथ नहीं दे पा रही। कोहली ने विंडीज के खिलाफ पहले मैच में 8, दूसरे में 18 तो तीसरे मुकाबले में खाता भी नहीं खोल पाए। इस तरह कोहली विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 3 पारियों में सिर्फ 26 रन ही बना पाए। यह 2015 के बाद से वनडे सीरीज में उनका सबसे कम स्कोर है, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश में बांग्लादेश के खिलाफ 49 रन बनाए। हालांकि, उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी। इससे पहले कोहली साउथ अफ्रीका दाैरे पर भी दूसरे मैच में खाता नहीं खोल सके थे। सीरीज के पहले मैच में 51 तो दूसरे में 65 रन बना सके। कोहली अब कप्तान नहीं हैं तो ऐसे में उन्हें रन बनाने होंगे, नहीं तो उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है। अगर कोहली आगामी वनडे विश्व कप से पहले शतक नहीं लगा पाते हैं, कुछ मैचों में सस्ते में आउट हो जाते हैं तो फिर उनका टीम से बाहर होना भी तय हो सकता है।

यह भी पढ़ें- IPL Auction : काैन सी टीम खरीदेगी अश्विन को, रेस में रह सकती हैं ये 3 टीमें

कोहली के बल्ले से वनडे में आखिरी शतक 14 अगस्त 2019 को विंडीज के ही खिलाफ आया था। तब उन्होंने नाबाद 114 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद उनकी किस्मत पर ऐसा ग्रहण लगा कि दोबारा शतक निकलता हुआ देखने को नहीं मिला। इसके बाद से कोहली ने 21 मैच खेले, लेकिन शतक नहीं लगा सके। इस साल खेले 6 मैचों में वह दो मैचों में बिना खाता खोले आउट हुए हैं। साथ ही वह घर में 8 बार जीरो पर आउट हुए हैं। कोहली को अगर अपनी जगह बरकरार रखनी है तो उन्हें पुराने अंदाज में लाैटना होगा, अन्यथा उनका बाहर होना तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+