IPL Auction : काैन सी टीम खरीदेगी अश्विन को, रेस में रह सकती हैं ये 3 टीमें
नई दिल्ली। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होने वाली है, जहां 590 खिलाड़ी अपनी किस्तम आजमाते दिखेंगे। रविचंद्रन अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया था, जो आईपीएल और विश्व क्रिकेट के सबसे कुशल स्पिनरों में से एक हैं। अश्विन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2009 में चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के साथ की थी। उन्होंने पहले सीजन में केवल दो मैच खेले थे। फिर अगले सीजन में उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए 12 मैच मिले। स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी के आरोप में फ्रैंचाइजी को दो सीजन के लिए निलंबित करने से पहले वह 2015 तक टीम के लिए खेलते रहे। इसके बाद वह 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेले और फिर 2018 और 2019 सीजन में पंजाब किंग्स के लिए बताैर कप्तान खेले। आईपीएल 2020 में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले और वह पिछले साल तक खेले थे। अब आईपीएल 2022 के लिए नीलामी में वह बोली हासिल करते दिखेंगे। 35 वर्षीय अश्विन ने 167 खेल खेले हैं और उसके नाम पर 145 विकेट हैं। आइए जानें आखिर काैन सी तीन टीमें उन्हें खरीदने की कोशिश करेंगी।
यह भी पढ़ें- IND vs WI : अंपायर को हर बार रोहित ने किया गलत, 2 मैचों में पेश किया ये सबूत

1. गुजरात टाइटन्स
इस बार 10 टीमें खेलती दिखेंगी। नई टीम गुजरात टाइटन्स अपनी टीम मजबूत करने के लिए पूरी करेंगी। वह चाहेंगी कि अश्विन को अपने साथ जोड़ा जाए जो ना सिर्फ गेंदबाजी में बल्कि बल्लेबाजी में भी काम आ सकते हैं। गुजरात ने हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को साइन किया है। अश्विन अगर गुजरात में आते हैं तो राशिद खान के साथ उनकी जोड़ी जम जाएगी, जो इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। राशिद ने 76 मैच खेले हैं और उनके नाम 93 विकेट हैं। अगर राशिद-अश्विन की जोड़ी जमती है तो फिर गुजरात का गेंदबाजी विभाग मजबूत हो जाएगा। अश्विन को मेगा ऑक्शन में खरीदने के लिए गुजरात के पास काफी पैसा होगा।

2. लखनऊ सुपर जायंट्स
संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली टीम भी अश्विन को खरीदने के लिए पूरा जोर लगा सकती है। उन्होंने रवि बिश्नोई को रिटेन किया हुआ है, जिन्होंने 23 मैच खेले हैं और 24 विकेट लिए हैं। राशिद खान की तरह ही वह भी टीम के लिए स्ट्राइक बॉलर बनकर उभरे। रविचंद्रन अश्विन वो गेंदबाज हैं जो बिश्रोई के साथ मिलकर टीम के लिए उपयोगी गेंदबाजी कर सकते हैं।

3. मुंबई इंडियंस
पांच बार की विजेता टीम के लिए स्पिन गेंदबाजी एक समस्या रही है। हालांकि प्रशंसक यह सुझाव दे सकते हैं कि हरभजन सिंह, राहुल चाहर, जयंत यादव आदि जैसे स्पिनर टीम के लिए खेले हैं, ऐसे में उनके जैसे अच्छे स्पिनर की जरूरत है। राहुल चाहर और पीयूष चावला के जाने के बाद टीम इस अनुभवी स्पिनर की सेवाएं लेने पर विचार कर सकती है। यहां तक कि वह रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेलना पसंद करेंगे, जो एक शांत कप्तान के रूप में जाने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications