'लोगों को लगता है मेरा टी20 करियर..,' IPL 2023 में 'डबल सेंचुरी' के बाद कोहली ने आलोचकों पर किया तीखा प्रहार
IPL 2023: गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी के मैच के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की शतकीय पारी काफी चर्चा में रही। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी आलोचना भी की तो कुछ ने प्रशंसा की, कोहली ने आलोचकों को करार जवाब दिया है।

RCB vs GT, IPL 2023: आईपीएल 2023 का आखिरी लीग स्टेज मैच गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया गया। इस रोचक मुकाबले में टाइटंस ने चैलेंजर्स को 6 विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ ही आरसीबी का टूर्नामेंट में आगे के सफर का सपना टूट गया।
कोहली ने टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन उनका शतक भी टीम को एंट्री नहीं दिला सका, क्योंकि शुभमन गिल की नाबाद शतकीय पारी ने आरसीबी के सपनों को तहस-नहस कर दिया। इस बीच अब कोहली ने अलोचकों को करारा जवाब दिया है।
दरअसल, आईपीएल के 16वें सीजन में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। उन्होंने नए सीजन में लगातार दो शतक लगाकार एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सात शतक के साथ क्रिस गेल का (6 शतक) रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
आईपीएल में सातवें शतक से उत्साहित विराट कोहली ने रविवार को अपने आलोचकों पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि 'बहुत से लोगों को लगता है कि मेरा टी-20 करियर खत्म हो गया, लेकिन मुझे बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगता। मैं अंत में हिट करने को देखता हूं। आपको स्थितियों को पढ़ने की जरूरत है। मैं वर्तमान समय में अपने खेल को लेकर अच्छा महसूस कर रहा हूं।'
कोहली ने बीसीसीआई के 'वर्ल्ड फीड' के साथ एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि, 'मुझे लगता है कि मैं फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेट खेल रहा हूं।' 'मैं बस अपने आप खेल का आनंद ले रहा हूं। मैं इसी तरह से टी20 क्रिकेट खेलता हूं, मैं गैप्स हिट करना चाहता हूं, बहुत सारी बाउंड्री मारना चाहता हूं और अगर स्थिति मुझे अनुमति देती है तो अंत में बड़े शॉट लगाने की कोशिश करता हूं।'
उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं इस समय अपने खेल के साथ वास्तव में अच्छा महसूस कर रहा हूं।' कोहली ने कहा कि उन्होंने मैच पर मंडरा रहे बारिश के खतरे के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने कहा, 'इस तरह की परिस्थितियों में वर्तमान में रहना मायने रखता है। मैं बारिश पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहा था, मैं सिर्फ इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रहा था कि मुझे टीम के लिए क्या करना है।'












Click it and Unblock the Notifications