विराट कोहली की डॉग के साथ फोटो वायरल, 1 मिलियन से ज्यादा फैन्स ने किया लाइक

विराट कोहली ने अपनी एक ट्रिप का फोटो सोशल मीडिया पर डाला था और फैन्स को यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है।

Virat Kohli

Virat Kohli photo with dog: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का डॉग्स के प्रति प्यार जगजाहिर है। उनके कई वीडियो पालतू जानवरों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर दिखते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है। अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर कोहली ने एक पुराना फोटो पोस्ट किया है। जब वह भूटान ट्रिप पर गए थे, उस समय की यह तस्वीर है। सोशल मीडिया पर डाली गई इस फोटो को फैन्स ख़ासा पसंद कर रहे हैं। वह इस तस्वीर में काफी खुश नज़र आ रहे हैं।

कोहली की फोटो काफी पसंद की गई है

डॉग कोहली की गोद में है और वह हँस रहे हैं। कोहली की इस फोटो में बस 'Om' कैप्शन दिया हुआ है। बाकी कुछ नहीं लिखा गया है। फोटो पोस्ट करने के बाद काफी वायरल हुई है। इसे 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और 11 हजार से ज्यादा कमेंट्स इस पर आए हैं। कोहली फैन्स को यह फोटो काफी ख़ास और अच्छी लगी है। जब विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भूटान ट्रिप पर गए थे, उस समय अनुष्का शर्मा ने इस डॉग के साथ पहली बार फोटो पोस्ट की थी।

हाल ही में पत्नी के साथ महाकाल मन्दिर में दिखे थे

इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच समाप्त होने के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ महाकालेश्वर मंदिर गए थे। उज्जैन में स्थिति मंदिर में उन्होंने आरती और पूजा में भाग लिया। फैन्स वहां भी पहुँच गए और कोहली की एक झलक पाने के लिए बेताब नज़र आए। कोहली ने 'जय महाकाल' का उद्घोष किया। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने कहा कि हम यहाँ दर्शन करने के लिए आए थे और काफी अच्छे दर्शन हुए हैं।

अहमदाबाद में होगा अंतिम टेस्ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतिम टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जाना है। भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 9 विकेट के अंतर से हरा दिया था। इससे पहले नागपुर और दिल्ली में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। विराट कोहली के बल्ले से एक बड़ी पारी का इंतजार अहमदाबाद टेस्ट मैच में भी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+