भगवत प्राप्ति का रास्ता क्या है? Anushka Sharma के सवाल पर Premanand Maharaj ने बताया ईश्वर से जुड़ने का मार्ग
12 मई को जब विराट कोहली ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान किया, तो पूरा देश हैरान रह गया। और अब, संन्यास के महज 24 घंटे बाद, कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आध्यात्मिक शांति की तलाश में वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। इस दौरान अनुष्का ने महाराज से सीधा सवाल पूछा कि- 'भगवत प्राप्ति का मार्ग क्या है?
दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब कोहली और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन आए हैं। इस साल की शुरुआत में भी दोनों अपने बच्चे वामिका और अकाय के साथ आए थे।
अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि, 'बाबा क्या नाम जप से हो जाएगा?' इसके जवाब में प्रेमानंद महाराज ने कहा कि 'एकदम हो जाएगा, ये हम अपने जीवन का अनुभव बता रहे हैं। सांख्य योग, अष्टांग योग, कर्म योग इन तीनों को अच्छी प्रकार जानकर फिर भक्ति योग में आए हैं।'

हमारी कोई श्रद्धालु बुद्धि नहीं रही- प्रेमानंद महाराज
महाराज ने आगे कहा कि, 'स्वयं भगवान शंकर से बढ़कर कोई ज्ञानी तो नहीं हैं। वह हरिशरण हरिशरण हर समय जपते रहते हैं। जो राम में रा है और जो ध है ये रस देने वाला है। तो हम राधा-राधा-राधा जपते रहते हैं। हमारी कोई श्रद्धालु बुद्धि नहीं रही, हमारी तर्क वाली बुद्धि रही है। संन्यासी की बुद्धि तर्क की कसौटी की कसने वाली होती। हम केवल भावुकता में राधा-राधा का प्रचार नहीं कह रहे कि हमने सुना और ग्रंथों में पढ़ा और कह दिया।'
इसी जन्म में भगवत प्राप्ति हो जाएगी- प्रेमानंद महाराज
उन्होंने बताया कि, 'हम स्वंय स्वाद लेकर कह रहे हैं और विश्वास के साथ कह रहे हैं कि यदि आप राधा-राध नाम जपते हो तो इसी जन्म में भगवत प्राप्ति हो जाएगी। इसमें कोई संशय नहीं है। आप केवल अंदर ही अंदर राधा-राधा-राधा नाम का जप कीजिए।'
विराट कोहली का टेस्ट रिटायरमेंट स्टेटमेंट
विराट कोहली ने भावुक नोट में लिखा, 'टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहनकर खेलते हुए 14 साल हो गए हैं। सच कहूं तो, कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे ऐसी यात्रा पर ले जाएगा। इसने मुझे परखा, मुझे गढ़ा, और ऐसी सीखें दीं जो मैं जिंदगी भर अपने साथ लेकर चलूंगा।'
विराट ने लिखा, 'सफेद जर्सी में खेलना कुछ बेहद निजी जैसा लगता है। यह एक शांत संघर्ष है, लंबे दिन होते हैं, वो छोटे-छोटे पल जो कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके दिल में रहते हैं।' अब जब मैं इस फॉर्मेट से विदा ले रहा हूं, तो यह आसान नहीं है- लेकिन सही लगता है। मैंने इसमें अपनी पूरी जान लगा दी, और बदले में इसने मुझे उससे कहीं ज़्यादा दिया जिसकी मैंने कल्पना की थी।'
कोहली ने आगे लिखा, 'मैं कृतज्ञता से भरे दिल के साथ आगे बढ़ रहा हूं- इस खेल के लिए, उन लोगों के लिए जिनके साथ मैंने मैदान साझा किया, और उन सभी के लिए जिन्होंने मुझे इस सफर में समझा और सराहा।' मैं हमेशा अपनी टेस्ट करियर को मुस्कान के साथ याद करूंगा।' #269, साइनिंग ऑफ।'
टेस्ट से संन्यास के बाद कोहली का पहला मैच
कोहली भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में चौथे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में रिटायर हुए। रेड-बॉल फ़ॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद, वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के फिर से शुरू होने पर एक्शन में नजर आएंगे।
नए शेड्यूल के अनुसार, IPL 2025 की शुरुआत RCB के अपने होमग्राउंड, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ़ होने वाले मैच के साथ होगी। वर्तमान में RCB 11 मैचों में से आठ जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए उन्हें एक और जीत की जरूरत है।
कोहली भी शानदार फॉर्म में हैं और ऑरेंज कैप के दावेदार हैं। उन्होंने 11 मैचों में 63.13 की औसत से 505 रन बनाए हैं, जिसमें सात अर्धशतक शामिल हैं, जो इस सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।












Click it and Unblock the Notifications