Virat Kohli Test Salary: टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली को मिलती थी कितनी सैलरी? जानें टोटल नेटवर्थ
Virat Kohli Test Salary: पिछले कुछ दिनों से विराट कोहली के टेस्ट करियर को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। ऐसी खबरें थीं कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बना लिया है। सोमवार यानी 12 मई को विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपने संन्यास की जानकारी दी।
दमदार रहा है विराट कोहली का करियर (Virat Kohli Test Salary)
साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्स्टन जमैका में विराट कोहली ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी मैच इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला था। अपने 14 साल के इस लंबे सफर में रन-मशीन विराट कोहली ने कई उपलब्धियां हासिल की। विराट कोहली ने खुद को महान खिलाड़ियों में से एक के रूप में पहचान बनाई।

टेस्ट में विराट की सैलरी कितनी थी?
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई द्वारा निर्धारित फीस के अनुसार टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए 15 लाख रुपये मिलते थे। यह फीस हर टेस्ट मैच के लिए होती है और मंथली सैलरी जैसा कोई कांसेप्ट इसमें नहीं होता। इसका मतलब यह है कि विराट को केवल उसी मैच के लिए भुगतान किया जाता है, जिसमें वे खेलते हैं। लिहाजा विराट को अब तक हर टेस्ट के हिसाब से सैलरी मिलती रही है।
विराट कोहली के पास है कितनी दौलत
विराट कोहली की कुल संपत्ति लगभग 1050 करोड़ रुपये के करीब है। बीसीसीआई ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत विराट कोहली को ग्रेड A+ में शामिल किया है, जिसके कारण उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा हर मैच के लिए उन्हें अतिरिक्त फीस मिलती है जिसमें प्रति टेस्ट मैच 15 लाख रुपये, प्रति वनडे 6 लाख रुपये, और प्रति टी-20 मैच 3 लाख रुपये दिए जाते हैं।
कोहली के पास है आलीशान घर
विराट कोहली ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी सफलता के बाद अपने लाइफस्टाइल में भी बड़ा बदलाव किया है। मुंबई में उनका एक शानदार घर है, जिसकी कीमत लगभग 34 करोड़ रुपये है। इसके अलावा गुड़गांव में उनका एक और आलीशान घर है, जिसकी कीमत 80 करोड़ रुपये के आस-पास मानी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications