कोहली समेत बाहर होंगे ये दिग्गज, BCCI के बड़े अधिकारी ने किया खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली लंबे समय से फ्लाॅप चल रहे हैं। उन्हें आराम देने की सलाह पहले ही कई पूर्व दिग्गज दे चुके हैं। रवि शास्त्री और माइकल वॉन जैसे महान क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी कोहली की फॉर्म पर चिंता जताते हुए सुझाव दिया कि खिलाड़ी को अपना दिमाग फ्रैश करने के लिए ब्रेक लेना चाहिए। इस बीच खबर आई है कि खराब दौर से गुजर रहे विराट कोहली को 9 जून से शुरू होने वाले आईपीएल 2022 के समापन के बाद होने वाली साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए आराम दिया जाएगा। चेतन शर्मा की अगुआई वाली राष्ट्रीय चयन समिति से उम्मीद की जा रही है कि बायो-बबल में लंबे समय से रहने वाले कोहली को खेल से ब्रेक लेने की अनुमति मिल जाएगी। कोहली के साथ, भारतीय टीम के अन्य सदस्यों को भी साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए आराम दिए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : ऐसा हुआ तो दिल्ली पहुंचेगा प्लेऑफ में, धोनी सभी मैच जीतकर भी हार जाएंगे

Recommended Video

    Ind vs SA 2022: Star player are in doubt to play upcoming T20 series due to injury | वनइंडिया हिन्दी
    अधिकारी ने किया खुलासा

    अधिकारी ने किया खुलासा

    इस बात का खुलासा बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एनडीटीवी स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए कहा है। हालांकि, अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, ''यह पूरी संभावना है कि कोहली को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज से आराम दिया जाएगा। वह काफी क्रिकेट खेल रहे हैं और लंबे समय से बायो-बबल में हैं। कोहली और अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों के संबंध में यह एक नीतिगत निर्णय रहा है कि उन्हें समय-समय पर ब्रेक दिया जाएगा।"

    इन्हें भी दिया जा सकता है आराम

    इन्हें भी दिया जा सकता है आराम

    ध्यान देने वाली बात यह है कि सिर्फ कोहली ही नहीं, बल्कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी आईपीएल में प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में अधिकारी ने कहा, "यहां तक ​​​​कि कप्तान रोहित शर्मा को भी आराम की जरूरत होगी क्योंकि इतना क्रिकेट खेला जा रहा है। कुछ अन्य खिलाड़ियों में केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत भी शामिल हैं, जिन्हें समय-समय पर आराम की जरूरत होगी।"

    नए चेहरे आ सकते हैं सामने

    नए चेहरे आ सकते हैं सामने

    इस बीच, अगर रिपोर्ट सच होती है तो भारतीय टीम को कई नए चेहरों को राष्ट्रीय जर्सी पहनने का मौका मिलेगा। टीम की आधिकारिक घोषणा बीसीसीआई द्वारा की जानी बाकी है, लेकिन यह समझा जाता है कि आईपीएल 2022 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है जो जगह बना सकते हैं। सीनियर खिलाड़ियों को आराम मिलने की संभावना अधिक बन रही है, क्योंकि पंत भी दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालकर लोड ले रहे हैं तो रोहित ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी तो की, लेकिन दवाब में आकर लय में भी नहीं दिखे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+