Virat Kohli Injured: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले विराट कोहली हुए चोटिल
Virat Kohli injured: टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार प्रैक्टिस के दौरान स्टार क्रिकेटर विराट कोहली चोटिल हो गए हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह चोट कितनी गंभीर है, क्या वह अगले मैच को खेलने के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। गौर करने वाली बात है कि रोहित शर्मा इससे पहले चोटिल हो गए थे, उनके कलाई में यह चोट आई थी। हालांकि रोहित शर्मा अपनी चोट को लेकर कहा कि अब वह पूरी तरह से ठीक है। हालांकि जिस तरह से वह एक बार फिर से नेट पर वापस बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं उसे देखकर लगता है कि वह बहुत अधिक चोटिल नहीं हुए हैं।
Recommended Video

रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली जब नेट पर प्रेक्टिस कर रहे थे तो इस दौरान हर्षल पटेल की गेंद पर वह चोटिल हो गए। इसके बाद वह नेट्स पर कुछ असहज दिखे और बाद में वह प्रेक्टिस छोड़कर चले गए। बता दें कि विराट कोहली मौजूदा विश्वकप में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वह जबरदस्त फॉर्म में हैं। एशिया कप के दौरान उन्होंने अपने फॉर्म में वापसी का ऐलान किया था, जब अपने करियर का 71वां शतक लगाया था।
विश्वकप में अभी तक खेले गए 5 मैचो में विराट कोहली ने कुल 246 रन बनाएं हैं, इस दौरान उनका औसत 123 का रहा है, जिसमे उनका स्ट्राइक रेट 138.98 का रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों पर 82 रनों की उनकी पारी को कोई भूल नहीं पाएगा। भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि विराट कोहली की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और लोग उन्हें इग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में फिर से मैदान पर देखना चाहेंगे। भारत का विश्वकप सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 10 नवंबर को एडिलेट में खेला जाएगा। इसके बाद विश्वकप का फाइनल मैच 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications