'ABD Ne Sahi Bola Tha...,' कोहली के दूसरी बार पिता बनने पर यूजर्स को आई डिविलियर्स की याद, दिए ये रिएक्शन

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्हें 15 फरवरी को एक बेटा हुआ है। कोहली और अनुष्का पहले से ही तीन साल की बेटी वामिका के माता-पिता हैं और उन्होंने अपने दूसरे बच्चे का नाम अकाय रखा है। इसके साथ ही कोहली ने लगभग एक महीने से क्रिकेट के मैदान से गायब होने को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया है।

यूजर्स को आई एबी डिविलियर्स की याद
विराट कोहली यकीनन इस समय देश में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं और इसलिए जैसे ही स्टार बल्लेबाज और उनकी पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुशखबरी शेयर की, फैंस ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी। इस दौरान कई फैंस ने कोहली के आरसीबी के पूर्व साथी एबी डिविलियर्स के मजे ले लिए।

virat kohli and ab de villiers

डिविलियर्स को लेकर शेयर किए मीम्स
दरअसल, एबी डिविलियर्स ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में गलती से बता दिया था कि आखिर क्यों विराट कोहली भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज को मिस कर रहे हैं। हालांकि, बाद में दक्षिण अफ्रीका के स्टार पूर्व क्रिकेटर ने गलत जानकारी शेयर करने के लिए माफी मांगी थी। फैंस अब आरसीबी के महान बल्लेबाज को याद कर रहे हैं, कह रहे हैं कि वह बिल्कुल सही थे, और डिविलियर्स के लिए कुछ मजेदार मीम्स भी शेयर किए हैं।

डिविलियर्स ने दी थी दूसरे बच्चे की जानकारी
एबी डिविलियर्स ने पहले ही बता दिया था कि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर दूसरा बच्चा आने वाला है। एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि परिवार प्राथमिकता है और सुपरस्टार क्रिकेटर को इस वक्त अपने करीबी लोगों के साथ रहने के लिए ब्रेक लेने के लिए जज नहीं किया जा सकता है।

डिविलियर्स ने जानकारी देने के बाद मांगी माफी
डिविलियर्स ने ये जानकारी देने के कुछ दिन बाद ही माफी मांग ली। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि, हर किसी के लिए उनका परिवार पहली प्राथमिकता होती है। जैसा कि मैंने अपने यूट्यूब चैनल में बताया था ये मेरी बड़ी गलती थी कि मैंने सभी को इस बारे में गलत जानकारी दी। जिसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। किसी को नहीं मालूम कि विराट इस समय कहां हैं। उम्मीद करता हूं कि वह जल्द ही मैदान पर शानदार वापसी करें।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 2017 में शादी के बंधन में बंधे। इस स्टार जोड़े के दूसरी बार पेरेंट्स बनने की खबर के बाद एबी डिविलियर्स को लेकर फैंस का रिएक्शन कुछ इस प्रकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+