क्रिकेट ने नहीं बदली विराट कोहली की जिंदगी! पूर्व कप्तान ने किया अपने 'लाइफ चेंजिंग मोमेंट' का खुलासा

आईपीएल की शुरुआत से पहले, आरसीबी के साथ बातचीत में विराट ने जीवन बदलने वाले क्षण के बारे में बात की। और सभी को आश्चर्य हो सकता है कि वह क्षण क्रिकेट से कोई ताल्लुक नहीं रखता।

Virat Kohli credits Anushka Sharma

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने जब अपना क्रिकेट करियर शुरू किया था तो वह ऐसे नहीं थे जैसे आज हैं। कोहली की क्रिकेट की शुरुआत बहुत अच्छे बल्लेबाज के तौर पर हुई थी लेकिन उन्होंने अपने करियर के बीच में एक ऐसा मुकाम हासिल किया जो भारत में बहुत ही कम बल्लेबाजों को मिला है। उनकी तुलना सीधी सचिन तेंदुलकर से हुई और उनकी गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में हुई। उन्होंने अपनी कप्तानी में टेस्ट क्रिकेट में भी नई ऊंचाइयां हासिल की और यह सब तब हो रहा था जब उनकी लाइफ में कई चीजें घटित हो रही थी।

 कोहली के जीवन में जमीन और आसमान का फर्क आया है

कोहली के जीवन में जमीन और आसमान का फर्क आया है

एक क्रिकेटर के तौर पर और एक इंसान के तौर पर कोहली के जीवन में जमीन और आसमान का फर्क आया है। जिस तरह से उन्होंने फिटनेस अपनी पहचान के तौर पर स्थापित की और अपने एक खास नजरिए को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया वह कायापलट करने वाला था। सवाल यह है कि विराट कोहली अपने जीवन में किसको लाइफ चेंजिंग पॉइंट मानते हैं? सबको लगेगा कि विराट के लिए यह क्रिकेट से जुड़ी कोई बात होगी लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि यह उनकी पर्सनल जिंदगी से जुड़ी बात है।

अनुष्का शर्मा से मुलाकात के बाद जीवन बदल गया

अनुष्का शर्मा से मुलाकात के बाद जीवन बदल गया

विराट कोहली मानते हैं कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा से मुलाकात के बाद उनका जीवन बदल गया। विराट ने इससे पहले भी कई बार अनुष्का के रोल को अपनी जिंदगी में स्वीकार किया है और अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से बात करते हुए कहा कि जब वे अनुष्का से मिले और डेटिंग शुरू की तब उनका जीवन बहुत तेजी से बदला। अनुष्का के पास जीवन का एक नया नजरिया था। सोच विचार का एक अलग तरीका था और जब आप प्रेम में पड़ जाते हैं तब आप दो शख्सियत होते हैं जो एक साथ चलने का वादा करते हैं और एक साथ आगे बढ़ते हैं तो आपको एक दूसरे का नजरिया भी स्वीकार करना पड़ता है। इससे आपकी व्यक्तित्व में बदलाव आता है और बहुत तेजी से चीजें बदल जाती है।

जिंदगी को बदलने के लिए अनुष्का शर्मा को क्रेडिट

ऐसे में कोहली अपनी जिंदगी को बदलने के लिए अनुष्का शर्मा को क्रेडिट देते हैं। हालांकि वे मानते हैं कि उनके पिता की मौत ने भी उनके जीवन पर गहरा असर छोड़ा था और उनको पहले से कहीं ज्यादा सख्त बनाया था लेकिन चीजें फिर भी वैसे ही चल रही थी जैसी पहले चल रही थी। कोहली ने कहा, जब मेरे पिता का निधन हुआ तब मैं पहले से और ज्यादा फोकस हो गया अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेरे पास और भी ज्यादा मोटिवेशन था लेकिन लाइफ अभी भी नहीं बदल रही थी।मैं अभी भी क्रिकेट खेल रहा था। वही कर रहा था जो पहले कर रहा था और माहौल भी बिल्कुल पहले जैसा था लेकिन अनुष्का से मिलने के बाद चीजें बदल गई। आपको बहुत सारी चीजें स्वीकार करने की जरूरत होती है और मेरे लिए अनुष्का से मुलाकात लाइफ-चेजिंग थी।

विराट और अनुष्का ने एक दूसरे से मुलाकात की और उनकी डेटिंग हुई और फिर यह प्यार शादी में तब्दील हो गया। दिसंबर 2017 में हुई शादी के बाद जनवरी 2021 में दोनों को उनकी पहली बेटी मिली जिसका नाम वामिका है। विराट कोहली आज प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर स्वीकार कर चुके हैं कि उनकी जिंदगी में क्रिकेट से बड़ी चीज उनकी फैमिली है और वह इसी को सबसे ज्यादा तवज्जो देते हैं।

Recommended Video

    IND vs AUS: Usman Khawaja और Cameron Green की साझेदारी फिर Ashwin बने संकटमोचन | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+