RCB vs PBKS: कोहली ने किया दिल जीतने वाला काम, भावुक शिखर धवन को गले लगाया और...देखें वीडियो
IPL 2024: विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट में एक स्टार खिलाड़ी हैं। आईपीएल में वह आरसीबी के लिए खेलते हैं। कोहली ने सोमवार को ही पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में टीम को जीत दिलाने के लिए धांसू बैटिंग की और 77 रनों की पारी खेलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो निश्चित रूप से दिल जीतने वाला है। विराट कोहली ने भावुक शिखर धवन को गले लगा लिया। मैच के बाद का यह वीडियो है। कोहली और धवन के बीच बातचीत होती है और बाद में दोनों के बीच मजाक भी देखने को मिलता है।

भावुक धवन के पास जाकर कोहली धीरज बंधाते हैं और गले भी लगाते हैं। इसके बाद धवन का मूड कुछ ठीक दिखाई देता है और दोनों के बीच बातचीत भी देखने को मिलती है। धवन और कोहली के बीच बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।
कोहली और धवन के बीच पुरानी दोस्ती है। दोनों ही दिल्ली से आते हैं। वहां से ही दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। इसी वजह से इनके बीच मस्ती-मजाक भी देखने को मिल जाता है। लगभग एक दशक तक दोनों भारतीय टीम में भी साथ में रहे हैं। इससे दोनों के बीच बातचीत भी खुलकर होती है।
एकदिवसीय क्रिकेट में धवन के अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कई बार टीम इंडिया को जीत दिलाई है और इन तीनों के बीच क्रिकेट में तालमेल भी शानदार रहा है। धवन और रोहित शर्मा के बीच भी अच्छी दोस्ती है। ये दोनों टीम इंडिया के लिए ओपनिंग पार्टनर रहे हैं।
पंजाब किंग्स की टीम ने अपने पहले मुकाबला में दिल्ली को हरा दिया था लेकिन दूसरे मुकाबले में बात नहीं बनी और हार का सामना करना पड़ा। दूसरे मैच में आरसीबी ने पंजाब को 6 विकेट से पराजित कर दिया और सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली।












Click it and Unblock the Notifications