कोहली-अनुष्का ने उठाया बाइक राइडिंग का लुत्फ, फैंस की नजरों से बचने के लिए किया यह काम; VIDEO
भारतीय टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। इस दौरे के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
नई दिल्ली, 20 अगस्त: भारतीय टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। इस दौरे के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। यह सभी खिलाड़ी 22 अगस्त को एशिया कप के लिए रवाना होंगे। यूएई रवाना होने से पहले विराट कोहली लगातार बल्लेबाजी का अभ्यास और वर्कआउट कर रहे हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें वह अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई की सड़कों पर स्कूटी चलाते नजर आ रहे हैं।
Recommended Video

नहीं बच पाए फैंस की नजरों से
फैंस से बचने के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने काले रंग का हैलमेट पहना हुआ है। हालांकि इसके बाद भी दोनों फैंस की नजरों से नहीं बच पाए और चाहने वालों ने उन्हें पहचान लिया। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एड शूट के लिए विराट ने अनुष्का का बैठाकर स्कूटी चालाई। विराट ने ग्रीन कलर की शर्ट पहन रखी है वहीं अनुष्का ने ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है।
View this post on Instagram

खराब दौर से गुजर रहे कोहली
विराट कोहली कुछ सालों से खराब दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने साल 2019 में आखिरी शतक लगाया था, तब से वह इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे पर आराम के बाद अब विराट की एशिया कप से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हो रही है। उन्होंने आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस दौरे पर विराट का प्रदर्शन काफी निराशाजनक था। विराट इन दिनों में फॉर्म में वापस आने के लिए ऑन और ऑफ-फील्ड दोनों जगह ही फोकस कर रहे हैं। उन्होंने अपने खाने की कुछ आदतें बदली हैं। अब वह अपने खाने की मात्रा पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। विराट ने फिट रहने के लिए मुख्य रूप से प्रोसेस्ड शुगर और ग्लूटेन से परहेज किया है।

विराट कोहली का करियर
कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक 102 टेस्ट मैच की 173 पारियों में 49.53 की औसत और 55.68 के स्ट्राइक रेट से 8074 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट मैच में 28 अर्धशतक और 27 शतक जड़े हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 254 रन है। 262 एकदिवसीय मुकाबलों में कोहली ने 57.68 की औसत और 92.83 के स्ट्राइक रेट से 12344 रन जड़े हैं। कोहली ने वनडे में 64 अर्धशतक और 43 शतक ठोके हैं। वहीं 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 3308 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 अर्धशतक लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications