वृंदावन में अनुष्का के साथ पहुंचे विराट कोहली, वामिका को भी मिला बाबा का आशीर्वाद- VIDEO वायरल
वृंदावन में बाबा नीम करोली आश्रम में विराट कोहलीृ-अनुष्का शर्मा की एक अनदेखी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है जहां पर वामिका भी दिखाई दे रही हैं।

विराट कोहली जब क्रिकेट से ब्रेक पर होते हैं अपने परिवार के साथ होते हैं। वे इस समय को घर से दूर कहीं घूमने में बिताते हैं। यह उनका सौभाग्य है कि अभिनेत्री से शादी करने के बावजूद उनके पास हमेशा इन छुट्टियों में अपनी पत्नी का साथ मौजूद रहता है। इन्हीं सब चीजों की वजह से कई लोग आज इस सेलिब्रेटी जोड़ी को आइडियल कपल के तौर पर देखते हैं। अब दोनों की एक बेटी वामिका भी है जो माता-पिता के साथ घूमते हुए साथ रहती है। (Photo Credit- Instagram/Screengrab)
इस समय भी कोहली ब्रेक पर हैं क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज चल रही है जहां पर सीनियरों को जगह नहीं दी गई है। सीनियरों के फोकस के लिए वनडे सीरीज होगी जो कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रही है। फिलहाल कोहली को हमने मंदिरों, पवित्र स्थानों, ध्यान की जगहों पर काफी जाते हुए देखा है। उन्होंने नए साल की शुरुआत भी वृंदावन में बाबा नीम करोली आश्रम में आशीर्वाद लेकर की। दोनों की एक अनदेखी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है जहां पर ये कपल अपनी बेटी के साथ प्रार्थना कर रहा है।
जैसा की होता है कोहली-अनुष्का अपनी बेटी को सोशल मीडिया पर नहीं दिखाते इस बार भी वामिका का चेहरा इमोजी के द्वारा ढका हुआ है। अनुष्का वामिका को अपनी गोदी में पकड़े हुए देखी जा सकती हैं और वे खुद विराट के बराबर बैठी हैं। विराट भी वामिका को अपने हाथों में लेते हुए देखे जा सकते हैं। अनुष्का ने काली जैकेट, सफेद कैप और फ्लोरल स्कॉर्फ पहना हुआ था, विराट ने ओलिव ग्रीन जैकेट, काली कैप और ट्राउजर पहना हुआ है। वामिका ने सफेद ड्रेस पहनी हुई है।
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इस पर लाइक्स, कमेंट और शेयरिंग होने लगी। एक यूजर लिखते हैं, परिवार पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे। वामिका बहुत ही प्यारी है।
इससे पहले विराट और अनुष्का के आश्रम दर्शन के फोटो वायरल हुए थे लेकिन तब उनके साथ वामिका नहीं थी। विराट अब वनडे सीरीज के बाद क्रिकेट के घरेलू सीजन में व्यस्त हो जाएंगे। फिर आईपीएल, एशिया कप और वर्ल्ड कप चलेगा। वहीं अनुष्का ने भी वामिका के जन्म के बाद अपनी पहली फिल्म चकदा एक्सप्रेस पूरी कर ली है जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। हालांकि इस फिल्म में भी वे क्रिकेट से दूर नहीं जा पाईं हैं क्योंकि यह फिल्म महान महिला गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications