'ये तो भट्टा फेंक रहा है...', नाराज हुए विराट कोहली, गेंदबाज के एक्शन पर उठाए सवाल
Virat Kohli Accuse Windies Bowling Action: भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन बेहद अहम हो सकता है। तीसरे दिन विराट कोहली के पास टेस्ट में लंबे समय बाद बड़ा स्कोर बनाने का मौका होगा। विराट कोहली दूसरे दिन एक चौके की मदद से 96 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद हैं। तीसरे दिन वह अपनी पारी को और बड़ा बनाना चाहेंगे।
नाराज हुए विराट कोहली: विंडसर पार्क में खेले जा रहे डोमिनिका टेस्ट में विराट कोहली काफी संभलकर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। दूसरे दिन विराट कोहली बल्लेबाजी करते समय निराश नजर आए। वेस्टइंडीज के एक गेंदबाज की बॉलिंग एक्शन की वजह से विराट कोहली काफी नाराज दिखाई दिए। उन्होंने इसे लेकर सवाल भी उठाए।

क्रैग ब्रैथवेट के एक्शन पर सवाल: वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट के गेंदबाजी एक्शन को लेकर विराट कोहली ने मैदान पर अपने साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल से बात करते नजर आए। स्टंप माइक में विराट कोहली की आवाज कैद हो गई। जिसमें वह अपने जायसवाल से कह रहे हैं कि ये तो भट्टा फेंक रहा है। सोशल मीडिया पर कोहली को लेकर फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
गेंदबाजी एक्शन पर पहले भी उठे हैं सवाल: ऐसा पहली बार नहीं है, इससे पहले भी क्रैग ब्रैथवेट के गेंदबाजी एक्शन को लेकर सवाल उठते रहे हैं। भारत ने साल 2017 और 2019 में वेस्टइंडीज का दौरा किया था, इस दौरान भी ब्रैथवेट पर संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन का आरोप लगाया गया था। हालांकि, अंपायर और रैफरी की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
शतक जड़ना चाहेंगे कोहली: साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली के बल्ले से आखिरी टेस्ट शतक निकला था। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके पास एक और शतक लगाने का शानदार मौका होगा। कोहली तीसरे दिन लंबे समय तक बल्लेबाजी कर शतक जड़ने की कोशिश करेंगे। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा पहले ही शतक लगा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications