'वो अचानक बड़ा हो गया है', विक्रम राठौर हुए इस भारतीय क्रिकेटर के मुरीद

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऋषभ पंत के लिए अभी शुरुआती दिन हैं लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पहले ही कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। वह अंग्रेजी पिचों और ऑस्ट्रेलियाई धरती पर फ्लाॅप रहे, उनकी आलोचना हुई और यहां तक कि उन्हें टीम से बाहर कर दिया। हालांकि, भारत के 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पंत का खराब दाैर दूर हुआ और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पंत ने उस दौरे में कुछ लुभावनी पारी खेली, जिससे भारत ने टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की। टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर पंत की प्रगति से काफी प्रभावित हैं क्योंकि उन्होंने पंत की प्रशंसा की। उनका मानना है कि 24 वर्षीय पंत को अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है।
यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने याद किए अपने करियर के सबसे अहम 35 रन, वो माहौल ही अलग था
राठौर ने द वीक से बात करते हुए कहा, "वो अचानक बड़ा हो गया है। रोहित और द्रविड़ अब टीम की कमान संभाल रहे हैं और वह जानते हैं कि पंत भारत के सेटअप में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वह अब एक खिलाड़ी के रूप में परिपक्व हो गए हैं। वह और बेहतर हो रहा है, लेकिन अभी भी भी उसे एक लंबा रास्ता तय करना है।"

पंत एमएस धोनी के रिटायर होने के बाद बताैर विकेटकीपर भी अहम माने जाते हैं। धोनी ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। तब से पंत को टीम मैनेजमेंट ने खूब माैके दिए। उन्हें एक फिनिशर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसी पर बोलते हुए, राठौर ने उस भूमिका में कामयाब होने के लिए पंत का समर्थन किया है। राठाैर ने कहा, "वह पांचवें या छठे नंबर पर फिनिशर होगा, वह जानता है। कोई उन्हें वनडे में शतक बनाने के लिए नहीं कह रहा है। वह हमेशा एक प्रभावशाली खिलाड़ी रहेगा और अगर वह लगातार 40-50 रन भी बना रहा है और टीम के लिए जीत हासिल कर रहा है तो यह ठीक है।''
ऋषभ पंत वर्तमान में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में दिल्ली का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल प्लेऑफ में जगह बनाई थी, लेकिन इस बार, पंत ट्रॉफी पर अपना हाथ रखना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications