VIDEO: रोहित शर्मा ने हैट्रिक बॉल पर कैच छूटने की दी खुद को सज़ा, सोशल मीडिया पर हुआ बवाल
IND vs BAN: किसी भी मुकाबले में हैट्रिक लेना हमेशा खास ही होता है लेकिन यह तब और ज्यादा अहम हो जाता है, जब मुकाबला आईसीसी के किसी इवेंट में हो और वहां गेंदबाज को हैट्रिक लेने का मौका मिल जाए। अक्षर पटेल के पास यह मौका चैम्पियंस ट्रॉफी मैच में आया लेकिन गंवा दिया गया।
दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान अक्षर पटेल ने लगभग हैट्रिक हासिल कर ली थी लेकिन रोहित शर्मा से एक आसान कैच छूट गया और कीर्तिमान बनने से भी रह गया। अक्षर पटेल को भी बुरा लगा होगा लेकिन उन्होंने हँसते हुए इस बात को जाने दिया।

उधर रोहित शर्मा को कैच छूटने पर बहुत बुरा लगा और गुस्सा भी आया। रोहित का गुस्सा देखने को मिला और उन्होंने जमीन पर कई बार अपना हाथ पटककर मारा। यह अपनी गलती मानने का एक तरीका था लेकिन दुबई में कैच लेने पर एक नया इतिहास रचा जा सकता था।
अक्षर पटेल ने अपने दो विकेटों में पहले तंजीद हसन को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद मुशफिकुर रहीम को आते ही आउट कर वापस भेज दिया। तीसरा विकेट जाकिर अली के रूप में आने वाला था लेकिन कैच छूटने से मामला खराब हो गया और फैन्स को भी गुस्सा आया।
कैच ड्रॉप के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई और लोग रोहित शर्मा को बुरा-भला कहने लगे। कई फैन्स ने रोहित शर्मा को कोसने का काम किया। कमेंट्री बॉक्स के लोगों ने भी माना कि इस कैच को लेना चाहिए था, यह काम आसान सा कैच था।












Click it and Unblock the Notifications