IND vs AUS 2nd T20I: नागपुर में टॉस बनेगा बॉस? जानिए क्या हैं इस मैदान के आंकड़े
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में खेला जाएगा।
नई दिल्ली, 23 सितंबर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस 6:30 बजे होगा। भारत के लिए यह मैच करो या मरो वाला होगा। पहला मैच जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की नजर आज जहां सीरीज अपने नाम करने पर होगी तो वहीं रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजर सीरीज में 1-1 की बराबरी पर होगी। नागपुर ने टॉस की महत्व काफी बढ़ जाता है। ऐसे में कप्तान रोहित को मैच से पहले टॉस जीतना भी जरूरी होगा।

टॉस होगा अहम
विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में टॉस काफी हद तक मैच का रिजल्ट तय करता है। इस पिच पर टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी करना ही पसंद करते हैं, जो की टीम में लिए काफी हद तक फायदेमंद भ्ज्ञी साबित होता है। नागपुर स्टेडियम में अब खेले गए मैच में पहले बैटिंग करने वाली टीम का जीत प्रतिशत 75 है। विदर्भ स्टेडियम में अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 मैच जीते हैं। भारतीय टीम ने भी इस ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने हुए सभी मैच जीतने में सफल रही है। भारत का इस मैदान पर दो मैच जीते हैं और दो में हार का सामना करना पड़ा है।

आज नजर आ सकते हैं बुमराह
पहले टी20 में हार के बाद आज भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारतीय तेज गेंदबाजी में दो बदलाव नजर आ सकते हैं। भुवनेश्वर कुमार की जगह दीपक चाहर और उमेश यादव की जगह जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। भुवी का प्रदर्शन हाल फिलहाल में बहुत खराब रहा है, खासतौर से डेथ ओवर्स में। 19वें ओवर में वह लगातार रन लुटा रहे हैं। ऐसे में चाहर उनके बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। वह विश्वकप के रिजर्व प्लेयर की लिस्ट में भी हैं। वहीं, बुमराह की प्लेइंग-11 में वापसी लगभग पक्की है। उमेश ने मोहाली में दो ओवर में 27 रन खर्च कर दिए थे। बुमराह के कमबैक से टीम की गेंदबाजी वाकई में काफी दमदार होगी। चोट के बाद वापसी कर रहे बुमराह पहले टी20 में नहीं खेले थे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर।
- ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।












Click it and Unblock the Notifications