World Cup 2023 में भारत और इस टीम के बीच होगा फाइनल मुकाबला, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के हर नए मुकाबले के साथ टूर्नामेंट और अधिक रोमांचक होता जा रहा है। हालांकि, ये उत्साह अभी और बढ़ेगा, क्योंकि विश्व कप में नॉकआउट समेत कुल 48 मैच खेले जाएंगे। इस बीच अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने विश्व कप के फाइनलिस्टों की भविष्यवाणी की है।

भारत अब तक टूर्नामेंट में यकीनन सबसे मजबूत पक्ष रहा है, जिसने लगातार सभी 6 मैच जीते हैं और ट्रॉफी उठाने के लिए बड़ा दावेदार के रूप में खुद को मजबूत किया है। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो मैचों में भारी हार के बाद लगातार 4 मैच जीतकर अपने अभियान को शानदार ढंग से पटरी पर ला दिया है।

World Cup 2023

एसईएन (SEN) 1170 ब्रेकफास्ट पर बोलते हुए, लियोन ने अपने फाइनलिस्टों का नाम बताया, लेकिन उन्हें लगता है कि दावेदारों के मामले में प्रोटियाज बहुत पीछे नहीं हैं। 35 वर्षीय खिलाड़ी का मानना है कि अगर वे फाइनल में जगह बनाते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के लिए यह काफी मददगार साबित होगा।

उन्होंने कहा कि, 'मैं ईमानदारी से मानता हूं कि यह ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत फाइनल होगा। भारत मेरे लिए नंबर एक (पसंदीदा) है और इसे देखना रोमांचक है। मुझे लगता है कि मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के साथ दक्षिण अफ्रीका अभी भी एक खतरनाक टीम है, आपको बस उनके तीसरे नंबर पर रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन और फिर डेविड मिलर को देखना होगा।'

लियोन ने आगे बताया कि, भारत पर पूरे देश का दबाव भी है जो उनसे जीतने की उम्मीद कर रहे हैं और उनके प्रशंसक इसे लेकर काफी उत्साहित भी हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास बोर्ड पर रन हैं, इसलिए उम्मीद है कि वे सभी तरह से आगे बढ़ सकते हैं।'

अंकतालिका में पहले स्थान पर है टीम इंडिया
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने छठे मैच में बड़ी जीत के साथ अंक तालिका में नंबर एक का ताज फिर से हासिल कर लिया है। भारत ने छह में से सभी मैचों में जीत दर्ज कर 12 अंक अर्जित करप लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका 10 अंकों के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया भी इतने अंकों के साथ चौथे नंबर पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+