वेंकटेश प्रसाद ने चुनी भारत की ऑलटाइम वनडे XI, रोहित को किया बाहर

नई दिल्ली। रोहित शर्मा ने 2011 से भारतीय टीम के लिए बताैर ओपनर भूमिका निभा रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग के बाद अगर कोई सबसे विस्फोटक ओपनर भारत को मिला है तो वह रोहित ही हैं। उन्होंने विंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में टीम को जीत भी दिलाई। रोहित की कप्तानी में भारत ने 1000वां वनडे मैच भी खेला। रोहित बताैर ओपनर 142 मैचों में 57.46 की एवरेज से 7298 रन बना चुके हैं, जिसमें 27 शतक तो तीन दोहरे शतक भी शामिल हैं, लेकिन बावजूद इसके पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने भारत की ऑलटाइम वनडे टीम चुनी तो उसमें रोहित को जगह नहीं दी।

यह भी पढ़ें- 'नीलामी भी आ रही है', रोहित शर्मा ने लिया चहल का इंटरव्यू, किए ये सवाल

इन्हें चुना बताैर ओपनर

इन्हें चुना बताैर ओपनर

भारतीय टीम ने रविवार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीड में 1-0 की बढ़त बनाई। साथ ही टीम इंडिया 50 ओवर के प्रारूप में 1,000 वनडे मैच खेलने वाली पहली टीम भी बन गई। ऐसे में वेंकटेश प्रसाद ने सोशल मीडिया पर भारत की अपनी सर्वकालिक वनडे प्लेइंग इलेवन साझा की। टीम इंडिया के लिए 161 वनडे मैच खेलने वाले प्रसाद ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और महान बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को अपनी सर्वकालिक प्लेइंग इलेवन में सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना।

युवराज को भी किया शामिल

युवराज को भी किया शामिल

वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली ने नंबर 3 पर जगह बनाई, जबकि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने नंबर 4 पर जगह बनाई। दो बार के विश्व कप विजेता युवराज सिंह को वेंकटेश ने ऑलराउंडर के रूप में चुना। साथ ही महान क्रिकेटर कपिल देव को भी अपनी प्लेइंग इलेवन में चुना। एमएस धोनी ने भी मध्यक्रम में जगह बनाई, जबकि स्टार गेंदबाज अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जवागल श्रीनाथ और जहीर खान ने प्रसाद की सर्वकालिक भारतीय वनडे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने।

वेंकटेश प्रसाद की ऑल टाइम इंडियन वनडे प्लेइंग इलेवन- वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, मोहम्मद अजहरुद्दीन, युवराज सिंह, एमएस धोनी, कपिल देव, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जवागल श्रीनाथ, जहीर खान।

9 फरवरी को खेलेगा भारत दूसरा मैच

9 फरवरी को खेलेगा भारत दूसरा मैच

गाैर हो कि सीरीज के पहले मैच में विंडीज के साथ भारत की भिड़ंत से पहले प्रसाद ने अपना सर्वकालिक भारतीय वनडे प्लेइंग इलेवन साझा की थी। भारत ने विंडीज को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की मौजूदा सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत की ओर से विंडीज पर रविवार को मिली जीत में कप्तान रोहित ने सर्वाधिक 51 गेंदों में 60 रन बनाए, जबकि स्पिनर युजवेंद्र चहल ने चार विकेट हासिल किए। अब भारत दूसरा मैच 9 फरवरी को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+