डेब्यू मैच में ही Vaishnavi Sharma ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, 5 रन देकर झटके 5 विकेट, बना गजब का रिकॉर्ड

Women U19 T20 World Cup, Vaishnavi Sharma: अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम ने मेजबान मलेशिया को अपने दूसरे ग्रुप-स्टेज मुकाबले में महज 31 रनों पर ढेर कर दिया। बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने शानदार हैट्रिक लेते हुए अपने चार ओवरों में पांच रन देकर पांच विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। इस दौरान उन्होंने एक मेडन भी फेंका। वैष्णवी शर्मा ने ये कमाल अपने डेब्यू मैच पर ही किया।

बना गजब का रिकॉर्ड (Women U19 T20 World Cup, Vaishnavi Sharma)

वैष्णवी टूर्नामेंट के इतिहास में हैट्रिक लेने वाली गेंदबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका की मैडिसन लैंड्समैन के साथ शामिल हो गईं। लैंड्समैन अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज है। उन्होंने साल 2023 में स्कॉटलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की थी।

Vaishnavi Sharma 1

वैष्णवी शर्मा ने झटके पांच विकेट

टॉस हारने के बाद दहाई का आंकड़ा छूना तो दूर की बात है, मलेशिया की कोई भी बल्लेबाज़ पांच रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। जोशीता वीजे भारत की ओर से सबसे पहले विकेट लेने में सफल रही और फिर आयुषी शुक्ला ने अपने पहले ओवर में दो विकेट झटके। वैष्णवी शर्मा को पारी के आठवें ओवर में तब उतारा गया जब मलेशिया ने चार विकेट खो दिए थे। स्पिन गेंदबाज़ ने अपनी चालाकी और सटीकता से विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

मलेशिया के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

मलेशियाई खिलाड़ियों उनकी स्पिन गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए। वैष्णवी ने पारी के 14वें ओवर में नूर ऐन बिंती रोसलान, नूर इस्मा दानिया और सिती नाज़वाह को लगातार गेंदों पर आउट करके हैट्रिक भी ली। मलेशिया ने अपने आखिरी छह विकेट सात ओवर में सिर्फ़ नौ रन पर गंवा दिए और अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप के इतिहास में चौथा सबसे कम स्कोर दर्ज किया। मलेशिया ने अपने पिछले मुकाबले में भी दूसरा सबसे कम स्कोर दर्ज किया था, जिसमें उसने श्रीलंका के खिलाफ़ ऑल आउट होने से पहले सिर्फ़ 23 रन बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+