Vaibhav Suryavanshi को लेकर संजू सैमसन ने दिया बड़ा बयान, बताया आखिर क्यों RR ने लगाया दांव
Vaibhav Suryavanshi News: 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक पहचान हासिल कर ली है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में साइन किया है। राजस्थान के साथ जुड़ने के बाद वह आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के करोड़पति क्रिकेटर बने थे। अब विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में बिहार की ओर से मध्य प्रदेश के खिलाफ लिस्ट-ए क्रिकेट में डेब्यू कर उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोले सैमसन (Vaibhav Suryavanshi)
वैभव सूर्यवंशी को देखकर भविष्य में उनके और भी बड़े रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स के साथ एक इटरव्यू में वैभव सूर्यवंशी के बारे में कुछ बातों का जिक्र किया। सैमसन ने बताया कि उन्हें फ्रेंचाइजी ने क्यों चुना और वह वैभव से मिलने के लिए क्यों उत्साहित हैं।

वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान ने क्यों खरीदा?
सैमसन ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की क्रिकेटिंग क्षमता और उनके खेलने के तरीके ने उन्हें खास बनाया। वह एक युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया है। संजू सैमसन ने यह भी कहा कि वैभव सूर्यवंशी की मानसिकता और उनकी मेहनत को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने उन्हें राजस्थान रॉयल्स में चुना है। सैमसन खुद वैभव के साथ काम करने को लेकर उत्साहित थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि वह टीम के लिए एक बेहद जरूरी खिलाड़ी हैं।
सूर्यवंशी से टीम को है खासी उम्मीदें
सैमसन ने यह भी कहा कि टीम में युवाओं का होना हमेशा अच्छा होता है, क्योंकि वे नई ऊर्जा और जोश लेकर आते हैं, जो टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है। संजू ने कहा कि उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की हाइलाइट्स देखी हैं। संजू ने बताया कि राजस्थान के टीम के सभी सदस्यों ने उस खिलाड़ी को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करते हुए देखा था, जहां उसने 60-70 गेंदों पर शतक बनाया था। यही वजह है कि सूर्यवंशी को खरीदने के लिए राजस्थान ने इतनी मोटी रकम खर्च की।












Click it and Unblock the Notifications