वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाए 6 छक्के, ऑस्ट्रेलिया में जाकर काट दिया गदर, तूफ़ानी पारी में उड़े कंगारू गेंदबाज
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी जहां भी जाते हैं, अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं, इस समय भारत की अंडर 19 टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और वहां उनका बल्ला चल रहा है। एकदिवसीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में वैभव ने तूफानी अंदाज दिखाया।
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के लिए यह समझना मुश्किल था कि गेंद कहां डाली जाए क्योंकि हर बार वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चल जाता था, तूफानी अंदाज में खेलते हुए वैभव ने 6 छक्के जमाए। इसके अलावा वह 5 चौके जड़ने में भी सफल रहे। अंडर 19 टीम में 14 साल के इस खिलाड़ी ने धमाका कर दिया।

दूसरे यूथ वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और ओपनर आयुष म्हात्रे को बिना खाता खोले वापस भेज दिया। इसके बाद वैभव ने अपना बल्ला ऐसा चलाया, जिसे रोकना किसी भी ऑस्ट्रेलियाई के हाथ में नहीं था।
सूर्यवंशी ने छक्कों पर भरोसा करते हुए हवाई फायर किये और 6 बार गेंद को स्टैंड में भेज दिया। इसके अलावा उन्होंने 5 चौके भी जमाए। कुल 11 बाउंड्री के साथ उन्होंने 68 गेंदों में 70 रन ठोक डाले। पिछले मैच में भी उनका यही अंदाज था लेकिन उस समय वह फिफ्टी नहीं जमा पाए थे।
इंग्लैंड में वैभव का प्रदर्शन
पहला मैच: 48 रन (19 गेंदों में)
दूसरा मैच: 45 रन (34 गेंदों में)
तीसरा मैच: 86 रन (31 गेंदों में)
चौथा मैच: 143 रन (78 गेंदों में)
पाँचवाँ मैच: 33 रन (42 गेंदों में)
ऑस्ट्रेलिया में वैभव का गेम
पहला मैच: 38 रन (22 गेंदों में)
दूसरा मैच: 70 रन (68 गेंदों में)












Click it and Unblock the Notifications