वैभव सूर्यवंशी बनाम रोहित शर्मा, 6 टी20 मैचों के बाद कौन आगे? किसके आंकड़े पड़े भारी?

Vaibhav Sooryavanshi vs Rohit Sharma: वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखते ही जिस तरह अपनी पहचान बनाई है, उसने उनकी तुलना भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारों से होने लगी है। अब वैभव के शुरुआती 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों के आंकड़ों की तुलना रोहित शर्मा के शुरुआती 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों से की जाए, तो तस्वीर काफी दिलचस्प नजर आती है।

रोहित शर्मा ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू 2007 टी20 वर्ल्ड कप में किया था। उस टूर्नामेंट में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 50 रन की शानदार पारी खेली थी। रोहित के शुरुआती दौर में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले थे और पहले 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने सिर्फ 4 पारियों में बल्लेबाजी की थी।

Vaibhav Sooryavanshi

रोहित शर्मा को मिली सिर्फ चार मैचों में बैटिंग

इन 4 पारियों में रोहित के बल्ले से कुल 96 रन निकले। उनका बल्लेबाजी औसत 96 का रहा, क्योंकि वह तीन बार नाबाद लौटे। उनका सर्वोच्च स्कोर 50 नाबाद रहा और इस दौरान उनके नाम एक अर्धशतक दर्ज हुआ। यानी शुरुआती मैचों में रोहित का रन बनाने का अंदाज भले ही वैभव जितना आक्रामक नजर नहीं आया लेकिन उनका औसत बेहद मजबूत रहा।

दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 193 रन बना दिए हैं। उनका औसत 32.16 है और उनका सर्वोच्च स्कोर 81 रन है, जो उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। वैभव ने इन 6 मैचों में दो अर्धशतक लगाए हैं। ज़िम्बाब्वे में वह प्लेयर ऑफ़ द सीरीज भी रहे थे।

बाउंड्री से आए वैभव के ज्यादा रन

वैभव की बल्लेबाजी की आक्रामकता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 193 रन की इन पारियों में उन्होंने 16 चौके और 14 छक्के लगाए हैं। यानी उनके 148 रन सिर्फ बाउंड्री के जरिए आए। यह आंकड़ा बताता है कि 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा यह बल्लेबाज शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

वैभव को अभी काफी कुछ सीखना है

अगर सिर्फ पहले 6 मैचों का हिसाब देखें तो रन बनाने के मामले में वैभव साफ तौर पर आगे हैं। उनके 193 रन रोहित के 96 रन से 97 ज्यादा हैं। वैभव के नाम दो अर्धशतक हैं, जबकि रोहित के खाते में एक अर्धशतक था। हालांकि औसत के मामले में रोहित काफी आगे रहे, क्योंकि उन्होंने चार पारियों में सिर्फ एक बार अपना विकेट गंवाया था। इसका मतलब यह नहीं कि वैभव अभी रोहित शर्मा से बेहतर बल्लेबाज हैं। रोहित ने आगे चलकर टी20 क्रिकेट में ऐसा मुकाम बनाया, जिसे हासिल करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+