वैभव सूर्यवंशी का हरारे के मैदान से खास कनेक्शन, कब खेली थी 175 रनों की पारी? ज़िम्बाब्वे में डर का माहौल

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी जब अपना बल्ला चलाते हैं, तो कोई भेदभाव नहीं करते हैं। उनका बैट हर गेंदबाज को समान रूप से ट्रीटमेंट देता है। ज़िम्बाब्वे की टीम यह अच्छी तरह जानती है। आईपीएल के बाद श्रीलंका दौरे पर भारत ए के लिए खेलते हुए उन्होंने गदर काट दिया था। हालांकि इंग्लैंड में अपनी डेब्यू सीरीज में वह रन नहीं बना पाए थे।

ज़िम्बाब्वे में टी20 सीरीज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेली जाएगी। यह वही मैदान है, जिस पर वैभव सूर्यवंशी एक बाद गदर काट चुके हैं। इसी बात का डर तो मेजबान टीम को है। सूर्यवंशी इस ग्राउंड से भली भांति परिचित हैं। एक बार फिर से वह तूफ़ान खड़ा कर सकते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड को ठोका था

दरअसल हरारे में सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को रुलाया था। अपनी तूफानी बैटिंग के दम पर उन्होंने धज्जियां उड़ाई थी। अंडर 19 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने तलवार की तरह अपना बल्ला चलाया था। उस मैच में उन्होंने एक बड़ी शतकीय पारी खेली थी।

सूर्यवंशी ने महज 80 गेंदों का सामना करते हुए उस मैच में 175 रनों की पारी खेल डाली थी। सूर्यवंशी ने बीसीसीआई टीवी से बातचीत में इस बात को दोहराया कि इसी ग्राउंड पर चार माह पहले हमने अंडर 19 वर्ल्ड कप खेला था। यहां हमने इतिहास बनाया था, फिर से वहां आकर खेलना और टीम इंडिया के लिए खेलना एक अलग ही अहसास है।

कंडीशंस से वाकिफ हैं वैभव

बेबी बॉस के नाम से मशहूर सूर्यवंशी का कहना है कि उस समय कंडीशन और पिच को समझने का अनुभव मुझे मिला था। इस बार मैदान उतरते हुए मुझे उस अनुभव से फायदा मिलेगा। उनका मानना है कि इस मैदान पर खेले गए दो मैचों में उनके रन आए हैं, इसलिए उसी तरह की बैटिंग आगे भी जारी रखने का प्रयास करूँगा।

खतरनाक भारतीय ओपनिंग जोड़ी

भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी के साथ अभिषेक शर्मा ओपन करने वाले हैं। दोनों ही विस्फोटक बल्लेबाज हैं। अगर इन दोनों का बल्ला चला, तो ज़िम्बाब्वे की टीम के लिए मामला आसान नहीं रहने वाला है। पावरप्ले में तेजी से आए रनों का फायदा ओवरऑल पारी के दौरान मिलेगा। देखना होगा कि बेबी बॉस की क्या रणनीति रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+