वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज को बनाया शिकार, दिलीप ट्रॉफी फाइनल में दिखाए दिन में तारे
Vaibhav Sooryavanshi: चेन्नई में खेले जा रहे दिलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया। साउथ जोन के खिलाफ खेलते हुए वैभव शुरुआत से ही अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए और गेंदबाजों को संभलने का ज्यादा मौका नहीं दिया।
वैभव ने खास तौर पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को निशाने पर लिया। सिराज जब अपना स्पेल लेकर आए तो युवा बल्लेबाज ने उन पर लगातार दबाव बनाया। एक ओवर में वैभव ने सिराज की गेंदों पर दो चौके और एक छक्का जड़ दिया। इसके बाद सिराज की लय पूरी तरह बिगड़ती नजर आई।

सिराज के लिए फाइनल मैच का पहला ही स्पेल काफी महंगा साबित हुआ। उन्होंने पांच ओवर गेंदबाजी की और 41 रन खर्च कर दिए। इस दौरान उनका इकोनमी रेट आठ से ज्यादा रहा, जो किसी भी तेज गेंदबाज के लिए रेड बॉल में मुश्किल स्थिति मानी जाती है। वैभव के आक्रामक तेवरों के कारण सिराज को अपनी लाइन और लेंथ तलाशने में परेशानी हुई।
वैभव के बाद अभिमन्यु ईश्वरन ने भी सिराज पर दबाव बनाए रखा। अगले ओवर में ईश्वरन ने दो चौके जड़ दिए, जिसके बाद सिराज को गेंदबाजी से हटा दिया गया। इस तरह साउथ जोन के अनुभवी तेज गेंदबाज को अपने पहले स्पेल में ही बल्लेबाजों के हाथों जमकर मार पड़ी।
तेज खेलकर आउट हो गए वैभव सूर्यवंशी
हालांकि वैभव सूर्यवंशी शानदार शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। वह तेजी से रन बनाने की कोशिश में अपना अर्धशतक पूरा करने से पहले ही आउट हो गए। उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में 44 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा।
4️⃣,6️⃣,4️⃣
Vaibhav Sooryavanshi on the charge with some delightful shots 🔥
The 50-run stand also comes up between Vaibhav and Abhimanyu Easwaran 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/0XLR4LI50R
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 6, 2026
पहले विकेट के लिए हुई शतकीय भागीदारी
भले ही वैभव फिफ्टी से चूक गए लेकिन उनकी पारी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। वैभव ने एक बार फिर दिखाया कि वह किसी भी फॉर्मेट में अपने आक्रामक खेल से विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाने का दम रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
