वैभव सूर्यवंशी बना सकते हैं 10 गेंदों में फिफ्टी, एशियन गेम्स से पहले गेंदबाजों को रुलाने वाली खबर

Vaibhav Sooryavanshi: एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबलों के लिए जापान का कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क इतिहास रचेगा। यहां वर्ल्ड क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अगर चल गया, तो उसे रोक पाना किसी गेंदबाज के लिए आसान काम नहीं होगा।

इस मैदान की सबसे खास बात इसकी सुविधाएं नहीं बल्कि इसकी छोटी बाउंड्री है। मैदान के एक तरफ बाउंड्री करीब 65 मीटर की है, जबकि दूसरी तरफ यह दूरी घटकर सिर्फ 50 मीटर रह जाती है। इसके अलावा सर्कल भी 25 यार्ड लगता है, जो छोटा है। हालांकि इसको बड़ा करते हुए 30 का करना पड़ेगा।

Vaibhav Sooryavanshi

ऐसी परिस्थितियों में बल्लेबाजों की मौज होना तय माना जा रहा है। खासकर आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों के लिए यह मैदान किसी सपने से कम नहीं होगा। गेंद एक बार बल्ले के बीच में आई तो बड़े शॉट आसानी से बाउंड्री पार कर सकते हैं। ऐसे में एशियन गेम्स के मुकाबलों में बड़े-बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी खास नजरें

इस मैदान पर सबसे ज्यादा नजर भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर हो सकती है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले वैभव गेंदबाजों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। वह 10 गेंदों में फिफ्टी जड़कर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं। युवराज सिंह के नाम 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का कीर्तिमान दर्ज है। सोशल मीडिया पर भी फैंस इसी बात की चर्चा करते हुए नजर आए हैं कि अब गेंदबाजों को वैभव से कोई नहीं बचा पाएगा।

क्या 350+ तक पहुंच सकता है स्कोर?

मैदान छोटा होने के कारण सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए तेजी से रन बनाना आसान हो सकता है। अगर शुरुआत अच्छी मिल गई और बल्लेबाजों ने छोटी बाउंड्री का फायदा उठाया तो टी20 क्रिकेट में 250-300 रन के आसपास का स्कोर भी चर्चा में आ सकता है। अनुकूल परिस्थितियों में 350 से ज्यादा का स्कोर भी पूरी तरह असंभव नहीं कहा जा सकता।

भारत-पाक के बीच होगा मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच लीग चरण के दौरान कोई मैच नहीं है क्योंकि दोनों टीमों को डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है। सेमीफाइनल में भी भारत और पाकिस्तान के टक्कर नहीं होगी। अब एकमात्र मुकाबला फाइनल के दौरान देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+