'तेरे सामने सारा जहां फीका है', ऋषभ पंत को मिले 27 करोड़, Urvashi Rautela ने किया रिएक्ट?
Urvashi Rautela Shares Cryptic Post: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 के ऑक्शन में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदकर उन्हें अब तक के आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया है। यह रिकॉर्ड बताता है कि लखनऊ टीम ने पंत की प्रतिभा और भविष्य में उनकी भूमिका को लेकर मजबूत विश्वास जताया है। पंत इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे।
लखनऊ के लिए मैच विनर साबित होंगे पंत
इस खरीदारी से लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को आईपीएल 2025 में एक और मजबूत खिलाड़ी मिल गया है। पंत के लिए भी यह एक बड़ा मौका होगा जहां वह अपनी टीम को खिताब की ओर ले जाने में मदद कर सकते हैं। पंत का आईपीएल रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह लखनऊ के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।

उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत की फिर शुरू हुई चर्चाएं
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच मीडिया में लगातार चर्चाएं होती रहती हैं। इनके रिश्ते को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं। उर्वशी रौतेला का साल 2022 में किया गया एक पोस्ट भी इस विवाद को और बढ़ा दिया था, जिसमें उन्होंने एक 'आरपी' के बारे में बताया था, जिससे उन्हें कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा था। तब से यह अनुमान लगाया जाने लगा था कि 'आरपी' का मतलब ऋषभ पंत से है, क्योंकि उनका नाम पहले भी उर्वशी के साथ जोड़ा गया था।
उर्वशी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
इसके बाद कुछ और घटनाएं भी हुईं जैसे जब ऋषभ पंत एक एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे, तब उर्वशी ने सोशल मीडिया पर कुछ क्रिप्टिक और दिल टूटने वाली पोस्ट की, जिससे उनके रिश्ते के बारे में अटकलें और तेज हो गईं। हाल ही में जब यह खबर आई कि ऋषभ पंत आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे हैं, तो उर्वशी ने तुरंत एक और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की, जो फिर से सुर्खियों में आ गई।
फैंस कर रहे मजेदार कमेंट्स
एक यूजर ने उर्वशी के इस पोस्ट पर लिखा कि तेरे सामने सारा जहां फीका है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप बेहद ही खूबसूरत हैं। बता दें कि उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपनी तस्वीरों की एक सीरीज सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह ब्लू कलर के खूबसूरत आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। इस आउटफिट को उन्होंने एक लाल बेल्ट के साथ स्टाइल किया था, जिस पर गुलाब का आकर्षक डिजाइन बना हुआ था। तस्वीरों को शेयर करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में लिखा, "जो लफ्ज़ कहूं वो होजाए", जो एक क्रिप्टिक मैसेज की तरह प्रतीत हो रहा है, जिससे उनके फॉलोअर्स ने कई तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications