World Cup 2023: युगांडा पहुंचेगी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, राष्ट्रपति योवेरी करेंगे अनावरण
ICC ODI World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से भारत की मेजबानी में होने जा रहा है, जिसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बीच युगांडा क्रिकेट एसोसिएशन (UCA) ने घोषणा की है कि वर्ल्ड की ट्रॉफी 26 अगस्त को युगांडा पहुंचेगी।
26 अगस्त को युगांडा पहुंचेगी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी
दरअसल, युगांडा क्रिकेट एसोसिएशन ने घोषणा की है कि आईसीसी पुरुष विश्व कप ट्रॉफी 26 अगस्त को युगांडा पहुंचेगी और 27 अगस्त को देश के राष्ट्रपति योवेरी कगुटा मुसेवेनी (Yoweri Kaguta Museveni) और उनकी पत्नी जेनेट काटाका मुसेवेनी (Janet Kataaka Museveni) द्वारा इसका अनावरण किया जाएगा।

एसोसिएशन के संचार प्रबंधक डेनिस मुसाली ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी (Xinhua news ageancy) को बताया कि ट्रॉफी का आधिकारिक तौर पर अनावरण एंटेबे में स्टेट हाउस में राष्ट्रपति और प्रथम महिला द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, 'हम बहुत उत्साहित हैं कि युगांडा को ट्रॉफी की मेजबानी करने का अवसर मिलेगा।'
मुसाली ने आगे कहा कि, 'यह अभूतपूर्व यात्रा क्रिकेट के क्षेत्र में युगांडा की अविश्वसनीय प्रगति को दर्शाती है, जिसके महत्वपूर्ण परिणाम सांस्कृतिक और भौगोलिक विभाजनों पर प्रतिबिंबित होते हैं।' यह स्वीकार करते हुए कि युगांडा आगामी क्रिकेट विश्व कप में दावेदार नहीं हो सकता है, मुसाली ने देश में खेल के प्रति स्पष्ट जुनून पर जोर दिया। नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले ट्रॉफी चार दिनों तक युगांडा में रहेगी।
आईसीसी विश्व कप ट्रॉफी टूर 27 जून को शुरू हुआ और इसमें कुवैत, बहरीन, मलेशिया, अमेरिका, नाइजीरिया, युगांडा, फ्रांस, इटली और मेजबान देश भारत सहित 18 देशों का दौरा करने की योजना है। दरअसल, आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में आयोजित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications