T20 World Cup: गरीब टीम ने पहली वर्ल्ड कप जीत का मनाया धांसू जश्न, दुनिया भर में हुआ वीडियो वायरल
Uganda vs Papua New Guinea: पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही युगांडा की टीम ने धमाकेदार अंदाज में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ हुए मुकाबले में युगांडा ने धांसू खेल का प्रदर्शन किया और जीतने के बाद अलग अंदाज में इसका जश्न भी बनाया, जिसका वीडियो वायरल हो गया।
इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमों को एंट्री मिली है और युगांडा भी उनमें से एक है। युगांडा जैसी टीमों के लिए यह एक बड़ा मंच है। इस इवेंट में होने वाली हर छोटी-बड़ी चीज पर पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमी रखते हैं। गरीब देशों की लिस्ट में शामिल युगांडा की टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में कम स्कोर वाले रोमांचक मुकाबले में युगांडा ने पापुआ न्यू गिनी को पराजित कर दिया और मैदान पर डांस करते हुए जश्न भी मनाया। पूरी टीम इसमें शामिल थी। इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
गेंदबाजी में धमाका करते हुए युगांडा की टीम ने पापुआ न्यू गिनी की टीम को महज 77 रनों के मामूली स्कोर पर ही ऑल आउट कर दिया। इसके बाद शुरुआत में युगांडा का भी प्रदर्शन खराब रहा। तीन ओवरों में ही 3 विकेट गंवाने के बाद टीम मुश्किल में थी। युगांडा को रियाजत अली शाह ने बचा लिया। उन्होंने 33 रनों की जबरदस्त पारी खेली।
जीत दर्ज करने के बाद युगांडा के खिलाड़ियों ने पारंपरिक डांस किया। अपने देश की स्टाइल में ही उनका डांस देखने को मिला। टीम के सभी खिलाड़ी इस दौरान काफी खुश दिखे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जिसने भी देखा, काफी ख़ुशी जताई और युगांडा को जीत दर्ज करने के लिए शुभकामनाएं भी थी। पहली जीत हर किसी के लिए खास होती है, इस वजह से युगांडा की टीम ख़ुशी से झूम उठी।












Click it and Unblock the Notifications