IPL ट्रॉफी जीतने वाले 2 धांसू खिलाड़ी, जिनकी हो गई मृत्यु, कौन थे ये क्रिकेटर और कैसे हुई मौत

IPL: आईपीएल का आगाज 2008 में हुआ था, इसके बाद टूर्नामेंट हर साल लोकप्रिय होता चला गया और आज वर्ल्ड में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाले क्रिकेट इवेंट है। यहां टी20 लीग क्रिकेट की बात हो रही है। अन्य देशों में भी आईपीएल की तरह लीग चलती हैं लेकिन सफलता उतनी नहीं रही। कई खिलाड़ी आते हैं और चले जाते हैं लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो आईपीएल खेले हैं लेकिन अब दुनिया में नहीं हैं।

आईपीएल में ट्रॉफी जीतना अपने-आप में एक यादगार पल होता है। ऐसे में उन दो प्लेयर्स का जिक्र करना भी जरूरी है, जो ट्रॉफी जीते थे लेकिन अब दुनिया को अलविदा कह गए हैं। फैन्स को उनके जाने का काफी दुःख हुआ था

shane warne

इस लिस्ट में पहला नाम तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न का आता है। वह आईपीएल में टाइटल जीतने वाले पहले कप्तान हैं। शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2008 में खिताबी जीत हासिल की थी। इसके बाद से रॉयल्स ने कोई ख़िताब नहीं जीता है।

वॉर्न आईपीएल में चार सालों तक खेले थे, उनका अंतिम सीजन साल 2011 में आया था। इसके बाद वह नहीं खेले। चार सालों में उन्होंने कुल 55 मुकाबले खेले थे। 57 विकेट उन्होंने अपने नाम किये थे और 21 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। बल्लेबाजी में उन्होंने 198 रन बनाए थे।

कैसे हुआ राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान का निधन

शेन वॉर्न का निधन थाईलैंड में हुआ था, वह अपने कमरे में मृत पाए गए थे। बताया गया था कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ था। बाद में कुछ और थ्योरी भी सामने आई थी लेकिन पुख्ता कुछ नहीं कहा गया। उनका निधन 4 मार्च 2022 को हुआ था। थाईलैंड से ऑस्ट्रेलिया उनका शव ले जाया गया और अंतिम संस्कार किया गया, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में उनके शव का चक्कर भी लगवाया गया था।

इस लिस्ट में दूसरा नाम एक और ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर का है। डेक्कन चार्जस से खेलने वाले एंड्रू सायमंड्स ने भी आईपीएल में ट्रॉफी जीती थी। वह शुरुआती चरण में डेक्कन चार्जस से खेले थे। साल 2009 में सायमंड्स की टीम ने ख़िताब जीता था। फाइनल में आरसीबी की हार हुई थी और डेक्कन चार्जर्स विनर रही, जिसके कप्तान गिलक्रिस्ट थे। सायमंड्स ने उस मुकाबले में 33 रन बनाए थे।

सायमंड्स दो टीमों से खेले

सायमंड्स आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स के अलावा मुंबई इंडियंस में भी खेले थे। टूर्नामेंट में उन्होंने 4 सालों तक पार्टिसिपेट किया था। इस दौरान उन्होंने कुल 39 मुकाबले खेले और 974 रन बनाए थे। सायमंड्स के बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक आये हैं। नाबाद 117 रन उनका बेस्ट था।

सायमंड्स का निधन एक कार एक्सीडेंट में हुआ था। ऑस्ट्रेलिया के टाउंसविले में 14 मई 2022 को उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वह खुद ही ड्राइव कर रहे थे। इस तरह महज 46 साल की कम आयु में एंड्रू सायमंड्स की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+